Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू कश्मीर में बीएसएफ जवानों को मिली 150 फुट लंबी सुरंग, पाकिस्तान की साजिश बेनकाबजम्मू कश्मीर में बीएसएफ जवानों को मिली 150 फुट लंबी सुरंग, पाकिस्तान की साजिश बेनकाब
    Breaking News Headlines

    जम्मू कश्मीर में बीएसएफ जवानों को मिली 150 फुट लंबी सुरंग, पाकिस्तान की साजिश बेनकाबजम्मू कश्मीर में बीएसएफ जवानों को मिली 150 फुट लंबी सुरंग, पाकिस्तान की साजिश बेनकाब

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू. जम्मू-कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की टनल वाली साजिश एक बार फिर नाकाम हो गई है. जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान के बनाए एक और सुरंग का सीमा सुरक्षा बल ने पता लगाया है. पाकिस्तान ने कठुआ के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ कराने के इरादे से सुरंग का निर्माण किया था, जिसका बुधवार को भांडाफोड़ हो गया.

    सुरंग मिलने के बाद बीएसएफ जवानों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया है. बीएसएफ के जवान रोजाना की तरह जब बुधवार को हीरानगर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त लगा रहे थे, तभी उन्हें इस सुरंग का पता चला. आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के इरादे से बनाई गई इस सुरंग के मिलते ही जवानों ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया.

    हीरानगर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिली सुरंग की जांच करने के बाद आईजीपी बीएसएफ एनएस जम्वाल ने बताया कि 150 फीट लंबी इस सुरंग की गहराई 30 से 35 फीट है और इसकी चौड़ाई दो से ढाई फीट है. उन्होंने बताया कि यह सुरंग पुरानी लग रही है. हमारे जवानों को इस बारे में तब पता चला, जब वे सुरक्षा घेरा बना रहे थे.

    लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं आतंकी

    आईजी ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है कि कहीं इस सुरंग से आतंकियों ने पहले कभी घुसपैठ तो नहीं की है. हालांकि सुरंग से दो रेत बैग भी मिले हैं जिन पर पाकिस्तानी कंपनी का नाम चिन्हित है. जम्मू कश्मीर में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण नियंत्रण रेखा से आतंकियों का घुसपैठ करना लगभग मुश्किल है, ऐसे में आतंकी अंतरराष्ट्रीय सीमा से ही घुसपैठ करने की फिराक में है. वहीं पाकिस्तान के शकरगढ़ इलाके में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसे में कठुआ के हीरानगर सेक्टर में सुरंग का मिलना इस बात का प्रमाण है कि पाकिस्तान लगातार यह प्रयास कर रहा है कि आतंकियों की घुसपैठ करवाई जा सके.

    बीएसएफ के आईजी एन एस जमवाल का कहना है कि लाइन ऑफ कंट्रोल और अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार कई आतंकियों के लॉन्चिंग पैड एक्टिव है, ऐसे में बीएसएफ की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एंटी टनल ऑपरेशन बड़े पैमाने पर चलाया गया है. एनएस जमवाल ने यह भी कहा कि टनल मिलने के बाद हम पाकिस्तान के साथ विरोध दर्ज करवाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक में हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार: सात नए विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
    Next Article फेसबुक, ट्विटर के बाद अब यूट्यूब ने डोनल्ड ट्रंप को दिया झटका, दी चेतावनी

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.