Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. अब कॉलर्स को मोबाइल पर अमिताभ बच्चन की आवाज नहीं सुनाई देगी. शुक्रवार से अमिताभ बच्चन की आवाज में मोबाइल पर बजने वाली कॉलर ट्यून बदल जाएगी. इसकी जगह वैक्सीनेशन पर आधारित कॉलर ट्यून सुनाई देगी. कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लोगों में जागरुकता लाने के लिए और उन्हें सावधान करने के मकसद से लगाए गए अमिताभ बच्चन के कॉलर ट्यून को हटाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी. 16 जनवरी से देशभर में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होगा. पहले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को…

Read More

नई दिल्ली. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को वेटरन्स डे के मौके पर कहा कि हमारे जवानों में किसी भी दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत है. उन्होंने कहा कि हम किसी से लडऩा नहीं चाहते, हम शांति चाहते हैं. रक्षा मंत्री ने कहा कि हम किसी के सम्मान पर चोट नहीं पहुंचाना चाहते, लेकिन यह बात भी दो टूक शब्दों में बताना चाहते हैं कि अगर हमारे, भारत के स्वाभिमान पर दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकत भी चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी तो भारत के जवानों में वह कूबत है कि उसका वह मुंहतोड़ जवाब…

Read More

चंडीगढ़. हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ से हिसार तक एयर टैक्सी का शुभारंभ किया. इस सेवा की शुरुआत चंडीगढ़ एयरपोर्ट से केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत की गई है. वहीं दूसरे चरण में इन एयर टैक्सी को हिसार से देहरादून के लिए भी शुरू किया जाएगा. खास बात है कि इस सुविधा के बाद सफर महज 45 मिनट का रह जाएगा. गौरतलब है कि इस एयर टैक्सी में पायलट के अलावा 4 अन्य लोग भी सफर कर सकते हैं. वहीं, इस सेवा के तहत टैक्सी को निजी तौर पर बुक भी किया जा सकता…

Read More

नई दिल्ली. किसान संगठनों का आज 50वें दिन दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन जारी है. किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इस बीच किसानों और सरकार के बीच 9वें दौर की होने वाली बैठक को लेकर स्थिति साफ हो गई है. कल किसानों और सरकार के बीच बैठक होगी. इस बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार खुले मन के साथ 15 जनवरी को किसान नेताओं के साथ बातचीत करने को तैयार है. उन्होंने कहा कि किसान संगठनों के साथ शुक्रवार को नौवें दौर की वार्ता में सकारात्मक चर्चा की उम्मीद है.…

Read More

नई दिल्ली. इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर कोई भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि नहीं होंगे. कोरोना की वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है. साल 1966 के बाद पहली बार होगा जब गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि नहीं होंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोविड-19 की स्थिति के कारण गणतंत्र दिवस पर किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया गया है. मोदी सरकार ने इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री…

Read More

नई दिल्ली. वॉट्सऐप की नई डेटा प्राइवेसी पॉलिसी को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. एडवोकेट चैतन्य रोहिल्ला ने इसके खिलाफ याचिका दायर की है. इसमें कहा गया है कि वॉट्सऐप की नई पॉलिसी भारत के लोगों को मिले निजता के अधिकार का उल्लंघन है. यूजर का डेटा साझा करना गैरकानूनी है. याचिका में कहा गया है कि वॉट्सऐप की नई पॉलिसी का मतलब यह है कि लोगों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर हमेशा नजर रखी जाएगी. यह सब सरकार की निगरानी के बिना होगा. इसलिए वॉट्सऐप की पॉलिसी पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए. रोहिल्ला ने कोर्ट से यह…

Read More

बेंगलुरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने गुरुवार को असंतुष्ट पार्टी विधायकों को उनके खिलाफ झूठे आरोपों को लगाने के बजाय पार्टी हाई कमान और वरिष्ठ नेताओं से बात कर अपनी शिकायतें रखने की चुनौती दी. येदियुरप्पा ने कहा,‘‘ यदि किसी को कल हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में कोई भी शिकायत है, तो वह पार्टी हाईकमान से बात करे. मैंने अपनी सीमाओं के अनुसार सब कुछ किया है. उन्हें मेरी सीमाओं को भी समझना चाहिए, उन्हें पार्टी में व्याप्त अनुकूल माहौल को खराब करने के बजाय पार्टी आलाकमान से बात करनी चाहिए.’’ मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी निवास कृष्णा…

Read More

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के लिए 83 तेजस लड़ाकू विमानों को खरीदने की मंजूरी दे दी है. चीन और पाकिस्तान से सीमा विवाद के बीच केंद्र सरकार ने वायुसेना के लिए 48 हजार करोड़ रुपये में 83 तेजस फाइटर जेट खरीदने का रास्ता साफ कर दिया है. सीसीएस ने भारतीय वायुसेना के लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) 1ए तेजस फाइटर जेट खरीद के लिए मंजूरी दी है. सीसीएस ने एलसीए तेजस के बेड़े को मजबूत करने के लिए लगभग 48,000 करोड़ रुपये के सबसे बड़े स्वदेशी…

Read More

बीजिंग. कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO की टीम आज चीन के वुहान पहुंची. वुहार शहर में ही सबसे पहले दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण सामने आया था और उसके बाद इसने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था. चीन की आधिकारिक मीडिया ने खबर दी है कि WHO के विशेषज्ञों की टीम कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए वुहान पहुंची है. हो सकता है 14 दिन का आइसोलेशन यह टीम सिंगापुर से आई है और इसमें 10 विशेषज्ञ हैं. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के मुताबिक…

Read More

राष्ट्रीय युवा संसद में उपविजेता बनी अयति मिश्रा को पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया सम्मानित ■ युवा शक्ति की ब्रांड अम्बेसडर के रूप में अयति ने झारखंड का मान बढ़ाया: रघुवर दास जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के युवा प्रतिभा ने एक बार फिर शहर को गौरवान्वित किया है। पिछले दिनों संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव में शहर की बेटी बारीडीह निवासी अयति मिश्रा ने पूरे देश के 2.34 लाख से ज्यादा यूवाओं के बीच उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। एक ओर जहाँ अयति मिश्रा के उपविजेता बनने पर शहरवासी प्रसन्न हैं, वहीं दूसरी…

Read More