Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा शक्ति की ब्रांड अम्बेसडर के रूप में अयति ने झारखंड का मान बढ़ाया: रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    युवा शक्ति की ब्रांड अम्बेसडर के रूप में अयति ने झारखंड का मान बढ़ाया: रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2021Updated:January 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय युवा संसद में उपविजेता बनी अयति मिश्रा को पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया सम्मानित

    ■ युवा शक्ति की ब्रांड अम्बेसडर के रूप में अयति ने झारखंड का मान बढ़ाया: रघुवर दास

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के युवा प्रतिभा ने एक बार फिर शहर को गौरवान्वित किया है। पिछले दिनों संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव में शहर की बेटी बारीडीह निवासी अयति मिश्रा ने पूरे देश के 2.34 लाख से ज्यादा यूवाओं के बीच उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। एक ओर जहाँ अयति मिश्रा के उपविजेता बनने पर शहरवासी प्रसन्न हैं, वहीं दूसरी ओर गुरुवार को अयति मिश्रा के शहर आगमन पर भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर के नेतृत्व में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने सम्मानित किया। इस दौरान उनके माता-पिता मौजूद रहे। अपने एग्रिको स्थित आवास पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने अयति मिश्रा को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व पुस्तक भेंटकर बधाई व शुभकामनाएं व्यक्त की।

    इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जमशेदपुर की बेटी अयति मिश्रा ने अपने प्रतिभा से पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा प्रतिभा को अपने विचार राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश की पूंजी है, देश की अर्थव्यवस्था युवाओं पर केंद्रित है। अगर भारत की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है तो युवाओं को आगे आना होगा। कहा कि अयति मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ पर जिस तरह अपनी बातों को रखा, उससे पूरे प्रदेश का मस्तक ऊंचा हुआ है। श्री दास ने अयति के माता पिता, शिक्षक को साधुवाद देते हुए कहा कि उनके बेहतर संस्कार ने अयति को समाज को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी।

    वहीं, सम्मान हेतु उपविजेता अयति मिश्रा ने भाजपा समेत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का आभार जताते हुए कहा कि युवा लक्ष्य को केंद्रित कर कार्य करें। युवा बिना भटके और खुद पर भरोसा रखकर कार्य करें तो सफलता अवश्य मिलेगी। सेंट्रल हॉल में बैठकर गर्व की अनुभूति हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का युवाओं पर काफी भरोसा है। उनके भरोसे को पूर्ण करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

    इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, कुमार अभिषेक, निर्मल दीक्षित, प्रमोद मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचमकता आईना सिर्फ अखबार ही नहीं, पत्रकारिता की पाठशाला भी है: अर्जुन मुंडा
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.