Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इस साल गणतंत्र दिवस पर नहीं होंगे कोई भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    इस साल गणतंत्र दिवस पर नहीं होंगे कोई भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर कोई भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि नहीं होंगे. कोरोना की वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है. साल 1966 के बाद पहली बार होगा जब गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि नहीं होंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोविड-19 की स्थिति के कारण गणतंत्र दिवस पर किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया गया है.

    मोदी सरकार ने इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को आमंत्रित किया था. इस आमंत्रण को जॉनसन ने स्वीकार भी कर लिया था, लेकिन कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले सामने आने के बाद उन्होंने भारत का दौरा रद्द कर दिया. इस संबंध में उन्होंने खुद फोन कर पीएम मोदी को जानकारी दी थी.

    वहीं डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा था कि प्रधानमंत्री जॉनसन ने योजना के अनुसार इस महीने के आखिर में होने वाली अपनी भारत यात्रा पर नहीं जा सकने के लिए खेद प्रकट करने के लिए आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी से बात की.

    प्रवक्ता ने कहा कि बीती रात घोषित राष्ट्रीय लॉकडाउन के आलोक में और कोरोना वायरस के नए प्रकार के फैलने की गति के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनके लिए यह जरूरी है कि वह ब्रिटेन में मौजूद रहें, ताकि वह वायरस के खिलाफ घरेलू प्रतिक्रिया पर ध्यान दे सकें.

    गौरतलब है कि ऐसा चौथी बार होगा कि जब भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह में कोई भी विदेशी मुख्य अतिथि नहीं होगा. इससे पहले 1952, 1953 और 1966 में ऐसा हो चुका है. वहीं कई बार ऐसे मौके भी आए जब देश के गणतंत्र दिवस समारोह में दो-दो अतिथि भी शामिल हुए. साल 1956, 1968 और 1974 में दो-दो मुख्य अतिथि शामिल हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवॉट्सएप की डेटा प्राईवेसी पॉलिसी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर
    Next Article शुक्रवार को होगी किसानों और सरकार के बीच बैठक, कृषि मंत्री को सकारात्मक चर्चा की उम्मीद

    Related Posts

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    June 27, 2026

    बरसात से पहले रेलवे विभाग ने स्टेशन में पानी जल जमाव को लेकर विशेष तैयारी की है,

    June 27, 2026

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    बरसात से पहले रेलवे विभाग ने स्टेशन में पानी जल जमाव को लेकर विशेष तैयारी की है,

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.