चंडीगढ़. किसान आंदोलन के समर्थन में हरियाणा के करीब 70 गांवों ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के मंत्रियों, विधायकों और भाजपा सांसदों का सामूहिक बहिष्कार कर दिया है. इन मंत्रियों और विधायकों का इन 70 गांवों में प्रवेश निषेध होगा. राज्य की जीटी रोड बेल्ट के अंबाला,कुरुक्षेत्र,करनाल,पानीपत और सोनीपत के अलावा जाटलैंड रोहतक, जींद, हिसार, भिवानी और सिरसा, फतेहाबाद व दादरी के गांवों में भाजपा-जजपा मंत्रियों और विधायकों के प्रवेश पर वहां के निवासियों ने रोक का एलान किया है. बहुत सी गांव पंचायतों के सरपंचों ने भी खुलकर किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए भाजपा जजपा गठबंधन सरकार के बहिष्कार…
Author: Devanand Singh
रायपुर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर में पारिवारिक विवाद ने मां-बेटी की जान ले ली. दोनों के शव बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी कर ली. झगड़े के बाद देर रात दोनों घर से निकल गए थे. मामला नहला थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल इस मामले में अभी परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं. जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ के भैसदा निवासी गोपाल सिंह अपनी पत्नी और एक बेटी और दो बेटों के साथ जांजगीर क्षेत्र…
जयपुर. एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) जयपुर ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. जिसमें एक साथ दो एसडीएम को 5-5 लाख की रिश्वत लेते ट्रैप किया गया. जिसमें बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा और दौसा एसडीएम पुष्कर मित्तल आरोपी बताए जा रहे हैं. फिलहाल मौके पर कार्रवाई जारी है. दोनों के पास मौजूद दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. साथ ही पूछताछ की जा रही है. जानकारी अनुसार, एसीबी डीजी बीएल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में ये कार्रवाई की गई. एएसपी नरोत्तम वर्मा और सीआई नीरज भारद्वाज द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. एसीबी फिलहाल बंद कमरे…
व्हाट्सएप यूजर्स के निजी मैसेज सर्च इंजन पर कथित तौर पर लीक होने की खबरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्राइवेसी को लेकर उठे विवाद के बीच व्हाट्सएप ने एक बार फिर सफाई दी है. फेसबुक की स्वामित्व वाली मैसेजिंग सेवा व्हाट्सएप ने कहा कि नीति में हालिया बदलाव से दोस्तों या परिवार के साथ किए गए आपके मैसेज की निजता या गोपनीयता पर असर नहीं पड़ेगा. निजता विवाद के बीच व्हाट्सएप का यह दूसरा स्पष्टीकरण है. इससे पहले, कंपनी ने कहा कि नीति में बदलाव से सिर्फ व्हाट्स के बिजनेस अकाउंट पर प्रभाव पड़ेगा. WhatsApp ने ट्वीट…
नई दिल्ली. देश में क्रंची अमरुद की बढ़ती मांग को पूरा करने को लेकर अनुसंधान शुरु कर दिया गया है और जल्दी ही नयी किस्म के विकास की उम्मीद की जा रही है. केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ ने किसानों की मांग के अनुरूप क्रंची किस्म के अमरुद के विकास के लिए प्रजनक कार्यक्रम शुरु कर दिया है. इस अनुसंधान का उद्देश्य क्रंची अमरुद के विकास के साथ साथ उसमे परम्परागत मिठास लाना भी है. किसान नए किस्म के अमरुद का विकास चाहते हैं जिससे उन्हें बाजÞार में अच्छा मूल्य मिल सके. संस्थान के निदेशक शैलेन्द्र राजन के अनुसार…
हजारीबाग. झारखंड के हजारीबाग में किसान परंपरागत खेती से हटकर वैज्ञानिक पद्धति से स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं. किसानों को उम्मीद है कि इसमें उनको ज्यादा मुनाफा होगा. दरअसल हाल के दिनों में हर क्षेत्र में अलग हटकर काम करने की होड़ देखी जा रही है. ऐसे में किसान भी अपने आप को पीछे नहीं रखना चाहते हैं. यही वजह है कि हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड के अडरा गांव में किसान वैज्ञानिक पद्धति से परंपरागत खेती से हटकर स्ट्रॉबेरी का खेती कर रहे हैं. ताकि उन्हें अच्छा मुनाफा हो सके. अडरा गांव में पहली बार स्ट्रॉबेरी का खेती करने…
हिसार. क्रिकेटर युवराज सिंह द्वारा पिछले साल दलित समाज के लिए की गई अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी के मामले में औपचारिक मुकदमा दर्ज न करना हरियाणा की हांसी पुलिस के लिए मुश्किल बनता दिख रहा है. इस मामले में हरियाणा पुलिस के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ ही अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम की धारा 4 के तहत जांच करने के आदेश दिए गए हैं. विशेष अदालत ने यह आदेश दिया है. अधिनियम की धारा 4 के तहत जांच करने के आदेश दिए हिसार स्थित एससी/एसटी एक्ट की विशेष अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वेदपाल सिरोही ने शिकायतकर्ता एवं…
मुरैना. मुरैना जिले के तीन गांवों में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है. इनके साथ ही जौरा के एसडीओपी को भी हटा दिया गया है. सीएम ने उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि मुरैना की घटना अमानवीय और तकलीफ पहुंचाने वाली है. ऐसे मामलों में कलेक्टर और एसपी ही दोषी होंगे, मैं मूक दर्शक नहीं रह सकता. अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. शराब पीने वाले अब अस्पतालों में आ रहे हैं इन लोगों का कहना है कि लगातार मौत…
नई दिल्ली. देश में कोरोना वैक्सीन का डिस्ट्रीब्यूशन का काम देश में शुरू हो चुका है और कई बड़े शहरों में कोविशील्ड वैक्सीन पहुंचाई जा चुकी है और इसके साथ ही पोलियो टीकाकरण भी 17 जनवरी को होने वाला था, लेकिन अब केंद्र सरकार ने 17 जनवरी को होने वाले पोलियो टीकाकरण अभियान को स्थगित कर दिया है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण 17 जनवरी 2021 से शुरू होने वाले पोलियो टीकाकरण दिवस को अस्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है. जल्द ही इसके बारे में आगे की सूचना…
मुंबई. इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर सोमवार को नन्हे मेहमान का आगमन हुआ. दोनों एक सुंदर बेटी के माता-पिता बने. विराट ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपने पिता बनने की सूचना दी, लाखों लोगों ने दोनों को बधाईयां दी. वहीं इस सेलिब्रटी जोड़ी को लेकर कई कंज्यूमर कंपनियों में होड़ मच गई है. प्रॉक्टर एंड गैम्बल के ब्रांड पैम्पर्स, ट्रॉपिकाना जूस ब्रांड, पेप्सी, जोमाटो, लिबर्टी शूज और डिलीवरी सर्विस कंपनी दूंजो ने इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर एड जारी कर दिए. हालांकि विराट इनमें से किसी ब्रांड का विज्ञापन…
