Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा: 70 गांवों में बीजेपी-जेजेपी नेताओं के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध, सरकार की बढ़ी मुश्किलें
    Breaking News Headlines

    हरियाणा: 70 गांवों में बीजेपी-जेजेपी नेताओं के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध, सरकार की बढ़ी मुश्किलें

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. किसान आंदोलन के समर्थन में हरियाणा के करीब 70 गांवों ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के मंत्रियों, विधायकों और भाजपा सांसदों का सामूहिक बहिष्कार कर दिया है. इन मंत्रियों और विधायकों का इन 70 गांवों में प्रवेश निषेध होगा.

    राज्य की जीटी रोड बेल्ट के अंबाला,कुरुक्षेत्र,करनाल,पानीपत और सोनीपत के अलावा जाटलैंड रोहतक, जींद, हिसार, भिवानी और सिरसा, फतेहाबाद व दादरी के गांवों में भाजपा-जजपा मंत्रियों और विधायकों के प्रवेश पर वहां के निवासियों ने रोक का एलान किया है. बहुत सी गांव पंचायतों के सरपंचों ने भी खुलकर किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए भाजपा जजपा गठबंधन सरकार के बहिष्कार की घोषणा की है.

    अंबाला से बीकेयू के वरिष्ठ नेता हरकेश सिंह के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट से भी किसानों को राहत नहीं मिल पाई है. भाजपा और जजपा की सरकार भी किसानों के पक्ष में नहीं है इसलिए ऐसी सरकार को सामूहिक बहिष्कार करने का फैसला किया है.

    इस बीच जींद सर्वखाप ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और सांसद ब्रिजेंद्र सिंह के बहिष्कार का एलान किया हे. कृषि मंत्री जेपी दलाल के निर्वाचन क्षेत्र लोहारु की एक खाप पंचायत ने आठ गांवों में दलाल के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. कुरुक्षेत्र में बीकेयू(चढूनी)ने खेल मंत्री और पिहोवा से विधायक संदीप सिंह का यहां के गांवों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.

    भाजपा व जजपा नेताओं का गांवों में ऐसे मौके पर बहिष्कार गठबंधन सरकार के लिए बड़ा झटका है जब राज्य में पंचायत चुनाव सिर पर हैं. जनवरी में होने वाले पंचायत चुनाव सरकारर द्वारा अब अगले दो महीने तक टाले जाने की चर्चा है. गांवों में इन नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध से भाजपा के आगामी किसान महापंचायत कार्यक्रम भी खटाई में पड़ गए हैं.

    करनाल कैमला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की किसान महापंचायत में किसानों द्वारा किए गए बवाल से सरकार भी डरी हुई है.

    उपद्रव के आरोप में कैमला के 900 से अधिक किसानों पर पुलिस द्वारा मामले दर्ज किए जाने से भी गांवों की जनता में भारी रोष है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़: जांजगीर में ट्रेन के सामने एक साथ कूदी मां-बेटी, मौत, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिले दोनों के शव
    Next Article मकर संक्रांति: किस राशि को क्या फल देगी

    Related Posts

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    June 26, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    June 26, 2026

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.