Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुरैना शराब कांड: अबू तक 22 की मौत, एसपी, कलेक्टर पर गिरी गाज सीएम शिवराज ने दोनों को हटाया
    Breaking News Headlines

    मुरैना शराब कांड: अबू तक 22 की मौत, एसपी, कलेक्टर पर गिरी गाज सीएम शिवराज ने दोनों को हटाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुरैना. मुरैना जिले के तीन गांवों में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है. इनके साथ ही जौरा के एसडीओपी को भी हटा दिया गया है. सीएम ने उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि मुरैना की घटना अमानवीय और तकलीफ पहुंचाने वाली है.

    ऐसे मामलों में कलेक्टर और एसपी ही दोषी होंगे, मैं मूक दर्शक नहीं रह सकता. अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. शराब पीने वाले अब अस्पतालों में आ रहे हैं इन लोगों का कहना है कि लगातार मौत की खबरें मिलने के बाद कुछ डर गए हैं और कुछ तबीयत भी खराब है.

    जहरीली शराब बनाने और बेचने वालों के परिवार में भी मौतें हुई हैं. सात लोग मुरैना और ग्वालियर के अस्पतालों में इलाज चल रहा है. पुलिस ने शराब बनाने व बेचने वाले सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना के आबकारी अधिकारी जावेद अहमद एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बागचीनी थाना प्रभारी अविनाश सिंह राठौर को निलंबित कर दिया.

    दतिया की जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन को मुरैना का भी प्रभार सौंपा गया है. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शवों को रखकर जाम भी लगाया था.

    कलेक्टर अनुराग वर्मा ने दोषियों पर कार्रवाई के अलावा आर्थिक मदद का प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन दिया. मौके पर ही 10-10 हजार की आर्थिक मदद दी गई. इसके बाद लोग दाह संस्कार के लिए राजी हुए. गांववालों के मुताबिक छैरा के अलावा मानपुर पृथ्वी गांव इलाके में अवैध शराब की भट्टी से सप्लाई की गई जहरीली शराब पीने के बाद क्षेत्र में लोगों की हालत बिगडऩा शुरू हुई. इन्होंने ओपी केमिकल से बनी हुई शराब पी थी.

    मानपुर पृथ्वी गांव से शराब पीकर गए पहावली गांव के बंटी गुर्जर (27), उसके छोटे भाई जितेन्द्र गुर्जर (22) और चाचा रामनिवास गुर्जर (32) ने दो घंटे के अंतराल में दम तोड़ दिया था.

    पुलिस ने जहरीली शराब बनाने के मामले में गिर्राज पुत्र अमर सिंह किरार और उसका बेटा राजू को मुख्य आरोपित बनाया है.

    गांव के रामवीर राठौर व उसके बेटे प्रदीप राठौर पर इस जहरीली शराब को बेचने के आरोप हैं. शराब से बड़ी संख्या में मौत को लेकर लोगों के गुस्से को देखते हुए गांव पूरी तरह पुलिस छावनी में बदल गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना का असर, 17 जनवरी का पोलियो टीकाकरण स्थगित, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया ये कारण
    Next Article क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करना पड़ा भारी, 3 पुलिस अफसरों की जांच के आदेश

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.