Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी ने कहा- पीएम मोदी किसानों की इज्जत नहीं करते, कुछ लोगों के हाथ में है उनका रिमोट कंट्रोल
    Breaking News Headlines राजनीति

    राहुल गांधी ने कहा- पीएम मोदी किसानों की इज्जत नहीं करते, कुछ लोगों के हाथ में है उनका रिमोट कंट्रोल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 16, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री देश के किसानों की इज्जत नहीं करते और बार-बार बातचीत करके सिर्फ किसानों को थकाना चाहते हैं.

    उन्होंने यह दावा भी किया कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री जरूर हैं, लेकिन उनका रिमोट कंट्रोल कुछ पूंजीपतियों के पास है. राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पहुंचकर, पंजाब से पार्टी के उन सांसदों के साथ एकजुटता प्रकट की जो पिछले करीब 40 दिनों से कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं.

    पंजाब से संबंध रखने वाले कांग्रेस के लोकसभा सदस्य जसबीर गिल, गुरजीत औजला, रवनीत सिंह बिट्टू और कुछ अन्य नेता कृषि कानूनों के खिलाफ खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे हैं. उनकी मांग तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की है.

    राहुल गांधी और प्रियंका कुछ देर तक पार्टी के इन सांसदों के साथ धरना स्थल बैठे और उनके साथ एकजुटता प्रकट की. इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी ने भूमि अधिग्रहण कानून को रद्द करने की कोशिश की थी, उसे हमने रोका. अब यह नया कदम तीन कानूनों के तौर पर उठाया गया है. ये तीनों कानून किसानों को खत्म करने के कानून है.

    उन्होंने कहा कि देश को आजादी 1947 में मिली, लेकिन इस आजादी को किसानों ने कायम रखा. जिस दिन खाद्य सुरक्षा खत्म होगी उस दिन आजादी चली जाएगी. कांग्रेस नेता ने दावा किया, एक तरफ हिंदुस्तान है और दूसरी तरफ मोदी जी के कुछ पूंजीपति मित्र हैं. देश के बहुत सारे लोगों को यह बात समझ नहीं आ रही है कि अगर आज किसान का हक छिना तो अगला नंबर मध्य वर्ग का होगा और फिर दूसरे लोग भी होंगे.

    मोदी जी नहीं करते हैं किसानों की बुनियादी इज्जत

    उन्होंने आरोप लगाया, मोदी जी कहते हैं कि देश को कोरोना से नुकसान हुआ. नुकसान कोरोना से पहले हुआ था. सच्चाई यह है कि मोदी जी और उनके दो-तीन उद्योगपति मित्र आप से सब छीन रहे हैं. ये ही कुछ उद्योगपति सब कुछ चला रहे हैं.

    कांग्रेस नेता ने कहा कि किसानों को समझना पड़ेगा कि समय जाया किया जा रहा है और थकाया जा रहा है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया, मोदी जी किसानों की बुनियादी इज्जत नहीं करते हैं. एक किसान मरे, दो मरे, 100 मरे, नरेंद्र मोदी को कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है.

    मोदी जी, किसान नहीं भागने वाला है, आपको भागने पड़ेगा

    उन्होंने दावा किया, नरेंद्र मोदी जी समझते हैं कि किसान थक जाएगा और भाग जाएगा. मोदी जी, किसान नहीं भागने वाला है, आपको भागने पड़ेगा. आपको समझ जाना चाहिए कि ये हिंदुस्तान पीछे हटने वाला नहीं है. न किसान पीछे हटेंगे और न ही कांग्रेस पीछे नहीं हटने वाली है.

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि पूरी माया पैदा की गई और आने वाले समय में ये माया टूटेगी. एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने आरोप लगाया, नरेंद्र मोदी जी, देश के प्रधानमंत्री जरूर हैं, लेकिन उनका रिमोट कंट्रोल तीन-चार लोगों के पास है. उन पर दया आती है.

    कांग्रेस ने मनाया किसान अधिकार दिवस

    इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका कृषि कानूनों के खिलाफ उप राज्यपाल के निवास के निकट आयोजित कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है.

    सरकार को ये तीनों कानून वापस लेने होंगे. सरकार जब तक ये कानून वापस नहीं लेगी तब तक कांग्रेस पीछे नहीं हटने वाली है. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को किसान अधिकार दिवस मनाया. इसके तहत पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया और राज्यपालों एवं उप राज्यपालों को ज्ञापन सौंपें. मुख्य विपक्षी पार्टी ने आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में स्पीकअप फॉर किसान अधिकार हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान भी चलाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिर बेनतीजा रही केंद्र और किसानों के बीच वार्ता, अब 19 को फिर होगी मीटिंग
    Next Article ममता बनर्जी ने दी साथ देने की सलाह, कांग्रेस ने जवाब में कहा- विलय कर लें

    Related Posts

    15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भव्य समापन, ‘ए न्यू पोस्टबॉक्स : टेल्स फ्रॉम पार्टीशन’ सम्मानित

    May 10, 2026

    सावधान! बीवी को पढ़ाया, नर्स बनते ही छोड़ा? गोंडा राजेश रेनू विवाद | राष्ट्र संवाद

    May 10, 2026

    महिला आरक्षण: राजनीतिक दलों का दोहरा चरित्र | राष्ट्र संवाद

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भव्य समापन, ‘ए न्यू पोस्टबॉक्स : टेल्स फ्रॉम पार्टीशन’ सम्मानित

    सावधान! बीवी को पढ़ाया, नर्स बनते ही छोड़ा? गोंडा राजेश रेनू विवाद | राष्ट्र संवाद

    छपकर बिकते थे कभी, सच के थे अख़बार,

    महिला आरक्षण: राजनीतिक दलों का दोहरा चरित्र | राष्ट्र संवाद

    प्रतिनिधित्व और संतुलन: शुभेंदु मंत्रिमंडल में नए बंगाल की झलक | राष्ट्र संवाद

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.