Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ममता बनर्जी ने दी साथ देने की सलाह, कांग्रेस ने जवाब में कहा- विलय कर लें
    Breaking News Headlines राजनीति

    ममता बनर्जी ने दी साथ देने की सलाह, कांग्रेस ने जवाब में कहा- विलय कर लें

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कांग्रेस और वाम मोर्चा से अपील की थी कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ाई में तृणमूल कांग्रेस का साथ दें. दोनों दलों ने इसे सिरे से तो खारिज कर ही दिया है, कांग्रेस ने तृणमूल को पेशकश की है कि वह गठबंधन के स्थान पर खुद का कांग्रेस में विलय कर ले.

    दूसरी ओर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की इस सलाह को लेकर इसे पार्टी की हताशा करार दिया है. भाजपा ही तृणमूल कांग्रेस का एकमात्र विकल्प है.

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को कहा, उन्हें ऐसा लगा कि उनके लिए कांग्रेस के बिना चल पाना बहुत कठिन होगा. वे (तृणमूल कांग्रेस) कांग्रेस की सहायता से ही सत्ता में आए और उन्होंने ही कांग्रेस को समाप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वाम दलों जैसी सेक्युलर पार्टियों को कमजोर किया जिससे भाजपा जैसी एक सांप्रदायिक पार्टी खड़ी हो गई.

    बता दें कि बनर्जी ने कांग्रेस से अलग होकर 1998 में तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की थी.

    राज्य कांग्रेस प्रमुख चौधरी ने प्रदेश में भाजपा के मजबूत होने के लिए सत्तारूढ़ दल को जिम्मेदार बताया. चौधरी ने कहा कि उन्हें (ममता बनर्जी) को कांग्रेस में आ जाना चाहिए क्योंकि भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस के सिवाय कोई विकल्प नहीं है. अगर वो यह महसूस कर सकते हैं तो उन्हें कांग्रेस ने नेतृत्व में आ जाना चाहिए.

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसने इस देश में भाजपा और उसके पूर्वजों का सामना करते हुए 100 साल से सेक्युलरिज्म को अप्रभावित रखा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी ने कहा- पीएम मोदी किसानों की इज्जत नहीं करते, कुछ लोगों के हाथ में है उनका रिमोट कंट्रोल
    Next Article इंडियन इकानॉमी अभी भी कमजोर, लेकिन क्रेडिट डिमांड में आ रही तेजी: बैंक आफ अमेरिका

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    June 28, 2026

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरा युवक भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन क्लब में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने कथित रूप से युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को क्लब से बाहर निकाल दिया। लेकिन बाहर भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। *बॉक्स* टीएमएच पहुंचकर विकास सिंह ने चाकूबाजी में घायल युवकों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे और इलाजरत घायल युवकों का हालचाल जाना। इस दौरान विकास सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की स्थिति अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमांशु उनके गुरुद्वारा रोड मोहल्ले का दामाद है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक के बारे में उन्होंने बताया कि वह समाजसेवी चंदन सिंह के भतीजे हैं और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विकास सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बार एवं पब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है।

    बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 का कहर: चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    जमशेदपुर: श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में कामाख्या योनि स्वरूपा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.