Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोज वैली चिटफंड घोटाले में शुभ्रा कुंडू को CBI ने किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध

    रोज वैली चिटफंड घोटाले में शुभ्रा कुंडू को CBI ने किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. करीब 17 हजार करोड़ रुपये के रोज वैली चिटफंड घोटाला के मुख्य आरोपी और कंपनी के निदेशक गौतम कुंडू की पत्नी शुभ्रा कुंडू को CBI ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. शुभ्रा को दक्षिण कोलकाता के साउथ सिंथी इलाके में स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया.

    शनिवार को शुभ्रा कुंडू को ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कोर्ट में पेश किया जायेगा. CBI सूत्रों के मुताबिक चिटफंड घोटाला में गौतम कुंडू के साथ कंपनी के निदेशक मंडली के सदस्यों में शुभ्रा कुंडू का भी नाम था. कंपनी की तरफ से होने वाली हर आर्थिक लेन-देन की उन्हें भी पूरी जानकारी थी.

    कंपनी में हो रही तमाम गड़बड़ियों की जानकारी के बावजूद शुभ्रा कुंडू ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो CBI को रोजवैली कंपनी द्वारा मार्केट से उगाही किये गये रुपये के लेन-देन के बारे में कुछ नहीं बताया. CBI ने बताया कि वह घोटाला के बारे में कोई भी जानकारी एजेंसी को नहीं दे रही थी.

    कोलकाता में स्थित अपने फ्लैट को बंद करके कुछ महीने पहले वह मुंबई में रहने लगी थी. इसके कारण हाल के कुछ महीनों में फिर से पूछताछ के लिए उन्हें CBI दफ्तर बुलाने के बावजूद वह बयान दर्ज कराने कोलकाता नहीं आ रहीं थीं.

    उनके बयान दर्ज नहीं कराने के कारण जांच की गति आगे नहीं बढ़ पा रही थी. इसके कारण CBI अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार करने का फैसला लिया. CBI सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को कोलकाता में स्थित अपने फ्लैट में आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया.

    अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के आर्थिक लेन-देन की जानकारी उनके पास है, इसके कारण उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ में मिलने वाली जानकारी से जांच की गति आगे बढ़ेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री से एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया
    Next Article इंडोनेशिया में जबर्दस्त भूकंप, मची तबाही, 15 लोगों की मौत, 600 लोग घायल

    Related Posts

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    June 28, 2026

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    June 28, 2026

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.