Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडोनेशिया में जबर्दस्त भूकंप, मची तबाही, 15 लोगों की मौत, 600 लोग घायल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इंडोनेशिया में जबर्दस्त भूकंप, मची तबाही, 15 लोगों की मौत, 600 लोग घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जकार्ता. दक्षिणी पूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर आधी रात के बाद आये तेज भूकंप में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है. भूकंप के बाद हुए भूस्खलन की वजह से हजारों लोगों को रात के अंधेरे में अपना घर छोडऩा पड़ा. भूकंप और भूस्खलन की इस घटना में कम से कम 600 लोग घायल हुए हैं. माना जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ बढ़ सकता है. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है.

    इंडोनेशिया के अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 600 अन्य लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि वे प्रभावित इलाकों से जानकारी हासिल कर रहे हैं.

    हताहतों की संख्या बढऩे की आशंका जताई गई है. राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी की ओर से जारी की गई एक वीडियो में एक बच्ची एक घर के मलबे में फंसी और मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है. बच्ची यह भी कहती दिखी कि उसकी मां जिंदा है लेकिन बाहर नहीं निकल पा रही.

    मरीजों को बाहर अस्थायी आपात तंबुओं में पहुंचाया गया

    वहीं बचावकर्मियों ने उससे कहा कि वह उसकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. टीवी चैनलों की खबर के अनुसार भूकम्प से एक अस्पताल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मरीजों को बाहर अस्थायी आपात तंबुओं में पहुंचाया गया. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि करीब दो हजार लोगों को कई अस्थायी आश्रय स्थलों में रखा गया है. उसने बताया कि शुक्रवार तड़के आए भूकम्प की तीव्रता 6.2 थी.

    इस भूकंप का केन्द्र पश्चिम सुलावेसी प्रांत के मामुजु जिले में 18 किलोमीटर की गहराई में था. इसी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को समुद्र के अंदर 5.9 की तीव्रता का भूकम्प आया था. इंडोनेशिया की आपदा एजेंस ने बताया कि 8 लोगों की घर और इमारतें गिरने से मौत हो गई.

    केवल मजेने जिले में ही 600 लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि वहां 300 घर बर्बाद हो गए हैं और 15 हजार लोगों को आश्रयों में शरण लेनी पड़ी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोज वैली चिटफंड घोटाले में शुभ्रा कुंडू को CBI ने किया गिरफ्तार
    Next Article आर्मी डे: पहली बार एक साथ उड़े 75 ड्रोन्स, एआई की मदद से दुश्मन का करेंगे खात्मा

    Related Posts

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.