Author: Devanand Singh

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकत की और आरोप लगाया कि सीमा सुरक्षा बल प्रदेश के सीमाई क्षेत्रों में लोगों को एक खास राजनीतिक दल के पक्ष में मतदान करने के लिये धमका रहा है. हालांकि सीमा सुरक्षा बल ने प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के आरोपों को आधारहीन एवं सच से परे करार दिया है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके लिये तिथियों का ऐलान होना बाकी है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में आयोग की पूर्ण पीठ चुनाव से पहले राज्य के तीन दिवसीय…

Read More

नई दिल्ली. उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड़ के साथ-साथ शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई है. वहीं बिहार, दिल्ली, हरियाणा और यूपी सहित अधिकतर राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा भी दर्ज किया जा रहा है, जिसका प्रभाव ट्रेनों और फ्लाइट्स पर लगातार पड़ रहा है. बढ़ते कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो रही है. आज घने कोहरे और दूसरे कारणों के चलते 10 ट्रेनें देरी से चल रही है. वहीं पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते ही मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी के…

Read More

वॉशिंगटन. अमेरिका में जो बाइडन ने नए राष्ट्रपति और कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है. इस बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि जो बाइडन और कमला हैरिस की वजह से भारत-अमेरिका के बीच संबंध और मजबूत होंगे. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विदलीय सफल संबंधों का सम्मान करते हैं. बाइडन ने बुधवार को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. बाइडन प्रशासन में भारत-अमेरिका संबंध पर एक सवाल के जवाब में साकी ने कहा…

Read More

नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज बढ़ोतरी हुई है. लगातार दो दिनों तक दाम स्थिर रहने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. आज डीजल की कीमत में 23 से 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं पेट्रोल की भी 22 से 25 पैसे तक कीमत बढ़ी हैं. नया साल पेट्रोलियम ईंधनों के लिए अच्छा नहीं रहा है. यूं तो नए साल के 22 दिनों में महज 7 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह 1.74 रुपये महंगा हो गया…

Read More

वेब सीरीज मिर्जापुर के निर्माताओं के खिलाफ कथित रूप से धार्मिक भावनाएं आहत करने, अपमानजनक सामग्री और अवैध संबंध दिखाने के साथ-साथ में यूपी के इस शहर की छवि खराब करने को लेकर एक एफआईआर दर्ज की कराई गई है. आपको बता दें कि हाल ही में अमेज़ॉन प्राइम पर आई एक दूसरी वेब सीरीज ताडंव के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है और सोशल मीडिया पर इसको लेकर बड़ा बवाल चल रहा है. इसी बीच कुछ दिनों पहले ही आई वेब सीरीज मिर्जापुर को लेकर भी ऐसा ही कुछ होने की आशंका नजर…

Read More

बेंगलुरु. दक्षिण राज्य कर्नाटक के शिवमोगा जिले में रात को ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक में धमाका हो गया, जिससे कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और आसपास के क्षेत्र में झटके महसूस किए गए. धमाका इतना बड़ा था कि सड़क भी टूट गई. साथ ही आसपास मौजूद घरों और दफ्तरों के शीशे भी चकनाचूर हो गए. इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. बताया जा रहा है कि ये विस्फोटक खनन के लिए ले जाए जा रहे थे. पत्थर तोडऩे के एक स्थान पर रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका…

Read More

नई दिल्ली. स्वदेशी हॉक-आई कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने ओडिशा के तट से हॉक-आई विमान से एक स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. स्वदेशी स्टैंड-ऑफ हथियार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन रिसर्च सेंटर इमरत द्वारा विकसित किया गया है. यह एक भारतीय हॉक-एमके 132 से निकाला गया पहला स्मार्ट हथियार है. इस परीक्षण को आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम की ओर बढ़ते कदम बताया जा रहा है. इस हथियार का सफल प्रेक्षण सेवानिवृत विंग कमांडर पी अवस्थी एवं विंग कमांडर एम पटेल ने एयरक्राफ्ट के माध्यम से किया. डीआरडीओ के अनुसार हथियार…

Read More

पुणे. पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी प्लांट में शाम करीब सवा सात बजे दोबारा आग लग गई है. इसे बुझाने की कोशिशें जारी हैं. इसी इमारत में गुरुवार दोपहर 3 बजे भी आग लगी थी. आग बुझाने के बाद जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो 5 लोगों के शव जली हुई हालत में मिले. ये सभी ठेका मजदूर थे और बिजली का काम करने आए थे. आग की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान जाने से दुखी…

Read More

पटना. बिहार में जितने भी सरकार के कॉन्ट्रेक्ट हैं उसमें कॉन्ट्रेक्टरों को निश्चित रुप से चरित्र प्रमाण पत्र लेना पड़ेगा. इसके अलावा वैसे कॉन्ट्रेक्ट, जिसमें पब्लिक हैंडलिंग होती है जैसे बस स्टॉप, सब्जी मंडी जिसमें पब्लिक को हैंडल करना पड़ता है, वैसे सभी टेंडर में ठेकेदारी लेने वाले लोगों को और काम करने वाले सभी लोगों के लिए अब चरित्र प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा. साथ हीं वहां काम करने वाले हर कर्मचारी को अब आई कार्ड भी अनिवार्य रुप से देना होगा. दो दिन पहले हीं बिहार के डीजीपी एस के सिंघल ने रुपेश की हत्या के तार पार्किंग…

Read More

श्रीनगर. पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गुरूवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम ठिकानों पर गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी के पास बिना उकसावे के गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दिया. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में सेना की 10 जेएके राइफल्स इकाई का हवलदार निर्मल सिंह शहीद हो गया. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिंह एक बहादुर और ईमानदार…

Read More