Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक के शिवमोगा में विस्फोटक लेकर जा रहे ट्रक में धमाका, कम से कम 8 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines

    कर्नाटक के शिवमोगा में विस्फोटक लेकर जा रहे ट्रक में धमाका, कम से कम 8 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. दक्षिण राज्य कर्नाटक के शिवमोगा जिले में रात को ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक में धमाका हो गया, जिससे कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और आसपास के क्षेत्र में झटके महसूस किए गए. धमाका इतना बड़ा था कि सड़क भी टूट गई. साथ ही आसपास मौजूद घरों और दफ्तरों के शीशे भी चकनाचूर हो गए. इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

    बताया जा रहा है कि ये विस्फोटक खनन के लिए ले जाए जा रहे थे. पत्थर तोडऩे के एक स्थान पर रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ, जिससे न केवल शिवमोगा बल्कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों पर भी दरार पैदा हो गई.

    पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है. पीएमओ ने ट्वीट कर कहा कि शिवमोगा में हुई घटना से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल जल्द ठीक हो जाएं. राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है.

    अकाश जैन नाम के एक यूजर ने ट्वीट कर बताया कि जानकारी के मुताबिक यह शिवमोगा के पास कल्लूगंगुर-अब्बलगेरे गांव में एक डायनामाइट ब्लास्ट है, जो पत्थर खदान के लिए ले जाया जा रहा था. इस धमाके के बाद कई मजदूरों के मरने की आशंका है.

    धमाके से ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो और भूगभज़् वैज्ञानिकों से संपकज़् किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भूकंप नहीं आया था. शिवमोगा के बाहरी इलाके में ग्रामीण पुलिस थानांतगज़्त हंसुर में विस्फोट हुआ था. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिलेटिन ले जा रहे एक ट्रक में धमाका हुआ, जिसके बाद ट्रक में मौजूद छह मजदूरों की मौत हो गई.

    खुद को शिवमोगा का बताने वाले एक शख्स ने फोटो अपलोड करके दावा किया है कि उसके घर के बाद सड़क भी टूट गई है. वहीं एक अन्य ट्वीट में इसी शख्स ने ऑफिस की तरह दिखने वाली जगह के गेट के शीशे टूटने का फोटो भी ट्वीट किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत ने किया स्मार्ट ऐंटी-एयरफील्ड हथियार का सफल परीक्षण
    Next Article तांडव के बाद अब अमेज़ॉन प्राइम की वेब सीरीज मिर्ज़ापुर पर भी हुई FIR

    Related Posts

    अयोध्या से घूस लेने राजस्थान के सीकर पहुंचे 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रुपयों के साथ पकड़ा, हुए सस्पेंड

    August 19, 2026

    मुंबई बंदरगाह के पास मक्के की खेप से 300 करोड़ की 55 किलो मेथ जब्त, पाकिस्तान से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा

    August 19, 2026

    मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अयोध्या से घूस लेने राजस्थान के सीकर पहुंचे 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रुपयों के साथ पकड़ा, हुए सस्पेंड

    मुंबई बंदरगाह के पास मक्के की खेप से 300 करोड़ की 55 किलो मेथ जब्त, पाकिस्तान से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा

    मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    कोलकाता में बड़ा हादसा : पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत, 6 घायल, अब तक 80 का रेस्क्यू

    पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति का विस्तार

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.