Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है. पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही सत्यापन अभियान को और तेज कर दिया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं और इसके लिए हजारों सशस्त्र जवानों को तैनात किया गया है. पुलिस ने कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को देखते हुए…

Read More

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने निर्भर भारत बनाया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाया है. भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कोरोना काल में केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों के आंकड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खूब सराहना की और विपक्षी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी की योजनाओं का कांग्रेस हमेशा मजाक उड़ाती रही, लेकिन उससे आम जनजीवन पर असर पड़ा और लोगों में खुशहाली आई. प्रबुद्ध समाज से अपील करते हुए नड्डा ने कहा कि जिंदा समाज…

Read More

पुणे. एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन के प्रोडक्शन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन रोटावायरस और बीसीजी वैक्सीन के प्रोडक्शन में शामिल दूसरी फैसिलिटी को नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि आग के कारण 1 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है. मंजरी परिसर वह जगह है, जहां सीरम की कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड का उत्पादन किया जाता है. इस वैक्सीन का देश भर में जारी टीकाकरण अभियान में इस्तेमाल किया जा रहा है. जिस इमारत में आग लगी थी, वह कोविशील्ड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से एक किलोमीटर की दूरी पर है. वहीं एसआईआई परिसर का निरीक्षण…

Read More

नई दिल्ली. कोरोना वायरस संक्रमण से मुकाबला करने के लिए भारत ना सिर्फ अपने नागरिकों की मदद करने में सक्षम दिख रहा है, बल्कि अन्य देशों की मदद के लिए भी आगे आ रहा है. इसी कड़ी में भारत सरकार ने शुक्रवार को ब्राजील, मोरक्को के लिए कोवीशील्ड की खुराकें भेजीं. इसके बाद ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो ने एक ट्वीट कर भारत की प्रशंसा की और उसे धन्यवाद कहा. उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट कर भारत को संजीवनी भेजने वाला बताया. इसके साथ ही अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने दक्षिण एशिया के कई देशों को कोविड-19 टीके की आपूर्ति…

Read More

ललित गर्ग देश में लगातार हिन्दू धर्म एवं उसके देवताओं का उपहास उडाया जाता रहा है, जबकि दूसरे धर्म एवं उनके देवताओं के साथ ऐसा होने पर उसे लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करार दिया गया, यह विरोधाभास एवं विडम्बना आखिर हिन्दू समाज कब तक झेले? एक बार फिर वेब सीरीज तांडव में हिंदू देवताओं का उपहास उड़ाया गया है। भले ही उसके निर्देशक एवं टीम ने सार्वजनिक माफी मांग ली है। माफी तो जरूरत थी, क्योंकि करोड़ों भारतीयों की भावनाएं इससे आहट हुई थी। लेकिन प्रश्न है कि भविष्य में ऐसे किसी के सृजन कर्म से बहुसंख्य लोगों की भावनाएं…

Read More

नई दिल्‍ली. केंद्र सरकार ने भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश CJI और राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला लिया है. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 66 वर्षीय गोगोई को देश भर में उनकी यात्रा के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सशस्त्र कमांडो सुरक्षा प्रदान करेंगे.राज्यसभा सदस्य गोगोई को पहले दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया करा रही थी. गोगोई नवंबर 2019 में प्रधान न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए और बाद में सरकार ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया. सूत्रों ने बताया कि…

Read More

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इंटरनेट पर अपने चाहनेवालों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन वो अपनी एक से बढ़कर एक फोटोज पोस्ट करती रहती हैं जिसके चलते वो अक्सर लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं. शूटिंग सेट्स से लेकर घर पर फ्री टाइम में मोनालिसा पाने फोटोज और वीडियो अपने फैंस के साथ साझा करके उसे जुड़ी रहती हैं. मोनालिसा ने हाल ही में अपने चाहेवालाओं को गुड मोर्निंग विश करते हुए अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में…

Read More

नई दिल्‍ली. केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI ने शुक्रवार को 5.62 लाख भारतीय फेसबुक उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत डाटा को कथित तौर पर इकट्ठा करने के लिए ब्रिटेन स्थित राजनीतिक परामर्श फर्म कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एजेंसी ने इसी मामले में देश से बाहर की एक अन्य कंपनी ग्लोबल साइंस रिसर्च (जीएसआरएल) के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि फेसबुक-कैंब्रिज एनालिटिका डाटा चोरी मामले की सीबीआई जांच की जाएगी. सीबीआई को प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया कंपनी ने कहा था कि जीएसआरएल ने भारत में अवैध रूप…

Read More

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान स्‍थित एक हिंदू मंदिर को एक मौलवी के नेतृत्‍व में कट्टरपंथियों के तोड़ने के मुद्दे को भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र के मंच पर पुरजोर तरीके से उठाया है. भारत ने कहा कि दुनिया में आतंकवाद, हिंसात्‍मक अतिवाद, कट्टरपंथ और असहिष्‍णुता बढ़ रही है. इससे धार्मिक और सांस्‍कृतिक विरासत स्‍थलों को आतंकी गतिविधियों और विनाश का खतरा उत्‍पन्‍न हो गया है. भारत ने कहा कि इसका ताजा उदाहरण हाल ही में पाकिस्‍तान में देखने को मिला, जहां पर एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को तोड़ दिया गया और इमरान खान सरकार मूकदर्शक बनी रही. पाकिस्‍तान अक्‍सर मुसलामानों को लेकर…

Read More

औरंगाबाद. रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी और बार्क के पूर्व अधिकारी पार्थो दासगुप्ता के बीच खुफिया सूचनाओं के संबंध में व्हाट्सएप चैट के खिलाफ कांग्रेस के राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के आव्‍हान पर औरंगाबाद शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. शहर कांग्रेस अध्यक्ष हिशाम उस्मानी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया गया और गोस्वामी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की. विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने गोस्वामी के खिलाफ नारे लगाये. उन्होंने कहा कि अर्नब गोस्वामी को पाकिस्तान में हवाई हमले से संबंधित जानकारी तीन दिन पहले कैसे मिली. उन्होंने…

Read More