Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना वैक्सीन मिलने पर ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सनारो ने हनुमान जी की तस्वीर ट्वीट कर दिया भारत को धन्यवाद
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    कोरोना वैक्सीन मिलने पर ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सनारो ने हनुमान जी की तस्वीर ट्वीट कर दिया भारत को धन्यवाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना वायरस संक्रमण से मुकाबला करने के लिए भारत ना सिर्फ अपने नागरिकों की मदद करने में सक्षम दिख रहा है, बल्कि अन्य देशों की मदद के लिए भी आगे आ रहा है. इसी कड़ी में भारत सरकार ने शुक्रवार को ब्राजील, मोरक्को के लिए कोवीशील्ड की खुराकें भेजीं. इसके बाद ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो ने एक ट्वीट कर भारत की प्रशंसा की और उसे धन्यवाद कहा. उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट कर भारत को संजीवनी भेजने वाला बताया.

    इसके साथ ही अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने दक्षिण एशिया के कई देशों को कोविड-19 टीके की आपूर्ति करने के लिए भारत की सराहना की है और भारत को एक सच्चा दोस्त बताया है, जो वैश्विक समुदाय की मदद के लिए अपने फार्मास्युटिकल क्षेत्र का उपयोग कर रहा है.

    कोवीशील्ड की खुराके ब्राजील को रवाना होने के बाद जायर बोल्सनारो ने ट्वीट कर कहा कि नमस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वैश्विक आपदा का सामना करने के लिए ब्राजील एक महान भागीदार पा कर सम्मानित है. भारत से ब्राजील के लिए टीके भेजने में हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद. उन्होंने हिन्दी में भी धन्यवाद लिखकर भारत के प्रति सम्मान व्यक्त किया. ब्राजीली राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में एक तस्वीर का इस्तेमाल किया है, जिसमें भगवान हनुमान की संजीवनी ले जाते हुए दिखाया गया है.

    इसके साथ ही अमेरिका के विदेश विभाग के दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के ब्यूरो की ओर से ट्वीट किया गया कि हम वैश्विक स्वास्थ्य में भारत की भूमिका की सराहना करते हैं जिसने दक्षिण एशिया में कोविड-19 टीके की लाखों खुराक साझा की हैं.

    भारत की ओर से टीके की मुफ्त खेप की आपूर्ति मालदीव, भूटान, बांग्लादेश और नेपाल के साथ शुरू हुई और यह दूसरों के लिए भी विस्तारित होगी. भारत एक सच्चा मित्र है जो वैश्विक समुदाय की मदद के लिए अपने फार्मास्युटिकल क्षेत्र का उपयोग कर रहा है.

    वहीं नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और मालदीव को भारत ने अपनी पड़ोसी पहले नीति के तहत अनुदान सहायता के तौर पर कोविड-19 टीका भेजा है. भारत कोरोना वायरस टीकाकरण का अभियान पहले ही बड़े पैमाने पर शुरू कर चुका है, जिसके तहत देश भर में दो टीके कोविशील्ड और कोवैक्सीन अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों को दिये जा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउजालों पर कालिख पोतने का ‘तांडव’
    Next Article सीरम इंस्टीट्यूट में आग से 1 हजार करोड़ का नुकसान, कोविशील्ड वैक्सीन के उत्पादन पर नहीं होगा असर

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.