Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस ने निर्भर, लेकिन पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाया: जेपी नड्डा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    कांग्रेस ने निर्भर, लेकिन पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाया: जेपी नड्डा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने निर्भर भारत बनाया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाया है. भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कोरोना काल में केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों के आंकड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खूब सराहना की और विपक्षी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

    उन्होंने कहा कि मोदी की योजनाओं का कांग्रेस हमेशा मजाक उड़ाती रही, लेकिन उससे आम जनजीवन पर असर पड़ा और लोगों में खुशहाली आई. प्रबुद्ध समाज से अपील करते हुए नड्डा ने कहा कि जिंदा समाज वो होता है जो अच्छे लोगों को शाबासी दे और जो गलत लोग हैं, उनको घर में बिठाने का इंतजाम करे.

    जेपी नड्डा ने पूर्ववर्ती सरकारों में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के प्रयासों से गुंडों को ही नहीं नेताओं को भी समझ में आ गया कि कानून-व्यवस्था क्या चीज होती है.

    उन्होंने कहा कि देश में अगर 1500 राजनीतिक दल हैं तो उनमें कुछ राष्ट्रीय और कुछ क्षेत्रीय स्तर पर हैं. लेकिन मैं हमेशा कहता हूं कि जिसको भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करने का मौका मिला उसे राजनीति की दृष्टि से अपने को सर्वाधिक भाग्यशाली समझना चाहिए.

    जेपी नड्डा ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों के पास न नीति है, न नीयत है और न नेता हैं लेकिन भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जिसके पास नीति, नीयत और कार्यकर्ताओं के साथ मोदी और योगी जैसे नेता भी हैं.

    उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में मोदी ने सही समय पर सही फैसला लेकर 130 करोड़ लोगों के देश को बचाया है और आज भारत कोविड से लडऩे के लिए तैयार हुआ और सबसे अच्छी रिकवरी रेट भारत की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीरम इंस्टीट्यूट में आग से 1 हजार करोड़ का नुकसान, कोविशील्ड वैक्सीन के उत्पादन पर नहीं होगा असर
    Next Article गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में जमीन से लेकर आसमान तक कड़ी सुरक्षा, हजारों जवान तैनात

    Related Posts

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.