Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में जमीन से लेकर आसमान तक कड़ी सुरक्षा, हजारों जवान तैनात
    Headlines राष्ट्रीय

    गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में जमीन से लेकर आसमान तक कड़ी सुरक्षा, हजारों जवान तैनात

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है. पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही सत्यापन अभियान को और तेज कर दिया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं और इसके लिए हजारों सशस्त्र जवानों को तैनात किया गया है.

    पुलिस ने कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को देखते हुए भी दिल्ली की सीमाओं के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता किया गया है. उन्होंने कहा कि भीड़ वाले बाजारों में भी गश्त को बढ़ाया गया है. साथ ही शहर भर में वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है. पुलिस ने कहा कि किराएदारों एवं नौकरों का सत्यापन, सीमा पर चेकिंग, पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त करने वाले डीलरों और सिम कार्ड डीलरों का सत्यापन करने जैसे आतंकवाद-रोधी उपाय किए जा रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, हवाई अड्डा और बस टर्मिनल पर भी सुरक्षा कड़ी की गई है. इसी तरह, पुलिस थाना स्तर पर बैठक कर इलाके के होटलों, गेस्ट हाउस और अन्य प्रतिष्ठानों के गार्ड को और अधिक चौकस रहने को कहा जा रहा है. साथ ही सुरक्षा संबंधी अन्य आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं.

    वहीं दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर अगले कुछ दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दी है. नोएडा पुलिस के आदेश के तहत 22 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक नोएडा में इस धारा के तहत किसी भी तरह के प्रदर्शंन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

    साथ ही प्राइवेट ड्रोन उड़ाने की भी अनुमति नहीं होगी. नोएडा पुलिस ने अपने आदेश में कहा है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू की गई है. पुलिस के अनुसार इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा भी संभव है, इसलिए भी सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस ने निर्भर, लेकिन पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाया: जेपी नड्डा
    Next Article CWC की बैठक में कांग्रेस नेताओं के रवैये से झल्लाये राहुल गांधी, कहा मुद्दे को यहीं खत्म करो

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.