नई दिल्ली. दिल्ली में नये कृशि कानूनों के वापसी की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों ने शुक्रवार को चौंकाने वाले खुलासे किये हैं. सिंघु बॉर्डर पर किसान नेताओं ने मीडिया के सामने एक संदिग्ध को पेश किया. किसान नेताओं ने यह दावा किया पकड़ा गया यह संदिग्ध बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था और साथ ही में 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर मार्च में व्यवधान पैदा करना चाहता था. सिंधु बॉर्डर पर किसानों ने जिस संदिग्ध को पेश किया उसने मीडिया के सामने कहा कि 23 से 26 जनवरी के बीच 4 किसान नेताओं को गोली…
Author: Devanand Singh
अयोध्या. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवानराम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की नींव अब फरवरी से भरना शुरू होगी. राम मंदिर निर्माण तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हुई दो दिवसीय बैठक में शुक्रवार को निर्णय लिया गया कि राम मंदिर नींव की डिजाइजन मुंबई की एक लैब में बन रही है जो फरवरी में ंिप्रट होकर आयेगी, उसी समय राम मंदिर की नींव भरने का काम शुरू हो जायेगा. बैठक में राम मंदिर निर्माण तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्रा, महासचिव चम्पत राय एवं वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे. राय ने बताया कि मंदिर…
चेन्नई. बेजुबान जानवरों के साथ कुछ लोग ऐसी बर्बरता कर जाते हैं कि पूरी इंसानियत शर्मसार हो जाती है. केरल में बीते साल जून में एक हथिनी को बारूद से भरा अनाननास खिलाए जाने की घटना के बाद अब तमिलनाडु से भी उसी तरह की वारदात सामने आई है, जहां कथित तौर पर कुछ लोगों ने एक हाथी के ऊपर जलता हुआ टायर फेंक दिया. यह टायर उसके कान में फंस गया और इससे बुरी तरह झुलस जाने के बाद आखिरकार उसने दम तोड़ दिया. 19 जनवरी की इस घटना में तीन लोगों के शामिल होने की बात सामने आ…
पेशावर. पाकिस्तान को चीन की दोस्ती अब भारी पडऩे लगी है. इस दोस्ती का पहला खामियाजा पाकिस्तान के बिजली क्षेत्र को भुगतना पड़ रहा है. दरअसल, चीन ने पाकिस्तान में बिजली की मांग और वितरण व्यवस्था पर ध्यान दिए बगैर विद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए अरबों रुपये का निवेश कर दिया. परियोजनाएं अभी पूरी हुई नहीं हैं फिर भी चीनी कंपनियां जमकर मुनाफा वसूल रही हैं. आलम यह है कि तंगहाल पाकिस्तान पर कर्ज वापसी का बोझ बढ़ता जा रहा है. साथ में ब्लैक आउट जैसे संकटों का सामना भी करना पड़ रहा है. एशिया टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट…
मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की तरफ से वित्तीय वर्ष 2020-21 तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए गए हैं. रिलायंस ने अपने सभी व्यवसायों में बेहतरीन क्रमिक (Sequential) वृद्धि दर्ज की है. तिमाही का कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा, साल की तीसरी तिमाही का पैट 24.9% बढ़कर 15,015 करोड़ रुपये हुआ (असाधारण आय को छोड़कर). कंसोलिडेटिड त्रैमासिक EBITDA 12.0% (Q-o-Q) बढ़कर 26,094 करोड़ रु हुआ EPS में 28.2% का मज़बूत क्रमिक (Sequential) उछाल देखने को मिला. यह असाधारण आय को छोड़कर 20.5 रूपय प्रति शेयर दर्ज हुआ. रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विसेज़ ने रिकॉर्ड मुनाफ़ा कमाया, तीसरी तिमाही…
चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी और पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है. बता दें कि दिल्ली की सीमा पर किसान तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ करीब दो महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं. आज आंदोलन का 58वां दिन है. किसान संगठनों का कहना है कि इस दौरान कई किसानों की अलग-अलग कारणों से मौत हुई है. इस बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा अब तक 76 किसानों के मारे जाने की लिस्ट बनी है. सीएम ने…
मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के परिसर में आग लगना दुर्घटना थी या किसी ने जानबूझकर ऐसा किया था, यह जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा. इंस्टीट्यूट के मंजरी परिसर में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत में बृहस्पतिवार को लगी आग में पांच मजदूरों की मौत हो गई. घटनास्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से ठाकरे ने कहा, जांच पूरी होने दें. अभी कुछ भी कहना सही नहीं है. जांच पूरी होने के बाद हमें पता चलेगा कि यह दुर्घटना थी या जानबूझकर किया गया था.…
नई दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 14,256 नए मामले सामने आए और 152 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इसी दौरान 17,130 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो हुये हैं. इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 6 लाख 39 हजार 684 हो गए. वहीं अब तक 153,184 लोगों की मौत हुई है. वहीं कुल एक्टिव केस घटकर 1.85 लाख हो गए हैं. अब तक कुल 1.03 लाख लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के…
नई दिल्ली. तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने पर किसान नेता अड़े हुए हैं. इस संबंध में आज फिर किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच एक मीटिंग होनेवाली है. इस मीटिंग में ट्रैक्टर परेड के रूट को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने किसानों को ट्रैक्टर परेड के तीन रूट का प्रस्ताव दिया है. लेकिन किसान आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर परेड निकालने पर अड़े हुए हैं. वहीं चिल्ला बॉर्डर पर किसानों ने ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल की. पंजाब और हरियाणा के किसानों…
खेल कूद युवाओं में ऊर्जा और मनोबल बनाये रखने के लिए आवश्यक: काशिफ रज़ा सिद्दीकी सरायकेला खरसावां कोपाली क्षेत्र के हासंडुंगरी में झारखंड स्वाभिमान मंच के द्वारा आयोजित बैडमिंटन टुर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसमें 16 टीमों से भाग लिया, 20 से 21 जनवरी तक चलने वाले इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में ज़ाकिरनगर दुरंधर की टीम ने जीत प्राप्त किया जबकि कोपाली जोश की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मानव अधिकार कार्यकर्ता काशिफ रज़ा सिद्दीकी ने कहा कि इस प्रकार के खेल कूद का आयोजन आज समय की आवश्यकता है, खेल कूद से जुड़े रहे युवा…
