Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान में फिर हो सकता है ब्लैकआउट, बिजली क्षेत्र को जमकर लूट रहा चीन, भारी पड़ रही दोस्ती
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान में फिर हो सकता है ब्लैकआउट, बिजली क्षेत्र को जमकर लूट रहा चीन, भारी पड़ रही दोस्ती

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेशावर. पाकिस्तान को चीन की दोस्ती अब भारी पडऩे लगी है. इस दोस्ती का पहला खामियाजा पाकिस्तान के बिजली क्षेत्र को भुगतना पड़ रहा है. दरअसल, चीन ने पाकिस्तान में बिजली की मांग और वितरण व्यवस्था पर ध्यान दिए बगैर विद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए अरबों रुपये का निवेश कर दिया. परियोजनाएं अभी पूरी हुई नहीं हैं फिर भी चीनी कंपनियां जमकर मुनाफा वसूल रही हैं. आलम यह है कि तंगहाल पाकिस्तान पर कर्ज वापसी का बोझ बढ़ता जा रहा है. साथ में ब्लैक आउट जैसे संकटों का सामना भी करना पड़ रहा है.

    एशिया टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आगे भी पाकिस्तान के पॉवर सेक्टर को ऐसे गंभीर संकटों का सामना करना पड़ सकता है. इस ब्लैकआउट के लिए चीन की कंपनियों को जिम्मेदार ठहराने से भी पाकिस्तान बच रहा है. हाल ही में विद्युत मूल्य में 1.95 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी इसी संकट से निपटने के लिए की गई है.

    विद्युत क्षेत्र पर कब्जा कर चुका है ड्रैगन

    पाकिस्तान सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन के पूर्व चेयरमैन मुहम्मद अली की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय ने देश की विद्युत व्यवस्था पर हाल ही में रिपोर्ट दी है. उसमें बताया गया है कि चीन की कंपनियों ने विद्युत उत्पादन व्यवस्था पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है और वे 50 से 70 फीसद के बड़े मुनाफे पर काम कर रही हैं. इसके चलते पाकिस्तान का विद्युत क्षेत्र पूरी तरह से चीन का बंधक बन गया है.

    ऐसे चल रहा चीनी कंपनियों का खेल

    एशिया टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हुआनेंग शानडोंग रुई एनर्जी नाम की चीन की कंपनी ने पंजाब में कोयले पर आधारित 1,320 मेगावाट की साहीवाल परियोजना स्थापित की है. इस कंपनी ने तीन साल के भीतर अपनी निवेशित लगभग सारी रकम सरकार से ले ली जबकि परियोजना शुरू से ही घाटे में है.

    30 अरब डॉलर का होना है निवेश

    चीन ने पाकिस्तान के विद्युत क्षेत्र के लिए 30 अरब डॉलर (2.20 लाख करोड़ भारतीय रुपये) का निवेश निर्धारित किया है. यह धन चाइना-पाकिस्तान इकोनोमिक कॉरीडोर परियोजना के तहत खर्च किया जाना है. इसके तहत पाकिस्तान में 27 विद्युत परियोजनाएं स्थापित की जानी हैं जिनकी कुल क्षमता 12,000 मेगावाट होगी.

    27 विद्युत परियोजनाएं

    इन 27 विद्युत परियोजनाओं में 14 कोयले पर आधारित, छह हवा से चलने वाली और छह पनबिजली परियोजनाएं होंगी. इनमें से 16 परियोजनाएं सिंध की, चार पंजाब की, दो बलूचिस्तान और एक खैबर पख्तूनवा प्रांत की है. इनके अतिरिक्त चीन पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम कश्मीर में दो विद्युत परियोजनाएं और गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके में दो परियोजनाएं पर कार्य कर रहा है.

    बिजली मूल्य बढ़ाने पर भड़का विपक्ष

    पाकिस्तान में बिजली मूल्य में प्रति यूनिट 1.95 रुपये की वृद्धि पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की नेता मरियम नवाज ने इमरान सरकार को घेरा है. कहा है कि यह सरकार जनता के वोटों से जीती नहीं है इसलिए उसे लोगों के दुख-दर्द से मतलब नहीं है. इसीलिए महंगाई से जूझ रही आम जनता पर महंगी बिजली का बोझ बढ़ा दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिलायंस ने जारी किए 2020-21 तीसरी तिमाही के नतीजे, शुद्ध लाभ रिकॉर्ड स्तर पर
    Next Article तमिलनाडु में हाथी से बर्बरता, कान में फंसा जलता टायर, मौत, 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.