Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तमिलनाडु में हाथी से बर्बरता, कान में फंसा जलता टायर, मौत, 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    तमिलनाडु में हाथी से बर्बरता, कान में फंसा जलता टायर, मौत, 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चेन्नई. बेजुबान जानवरों के साथ कुछ लोग ऐसी बर्बरता कर जाते हैं कि पूरी इंसानियत शर्मसार हो जाती है. केरल में बीते साल जून में एक हथिनी को बारूद से भरा अनाननास खिलाए जाने की घटना के बाद अब तमिलनाडु से भी उसी तरह की वारदात सामने आई है, जहां कथित तौर पर कुछ लोगों ने एक हाथी के ऊपर जलता हुआ टायर फेंक दिया.

    यह टायर उसके कान में फंस गया और इससे बुरी तरह झुलस जाने के बाद आखिरकार उसने दम तोड़ दिया. 19 जनवरी की इस घटना में तीन लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है, जिनमें से दो लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है.

    इस बर्बर घटना से इंसानियत शर्मसार

    यह घटना तमिलनाडु के नीलगिरी में मसिनागुडी क्षेत्र की है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. हाथी की उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है. जलता हुआ टायर पर हाथी के ऊपर गिरा तो वह दर्द से इधर-उधर भागने लगा. घायल हाथी को इस हालत में देखकर वन रेंजर्स उसे मुदुमलाई टाइगर रिजर्व भी लेकर गए, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और 19 जनवरी को उसने दम तोड़ दिया. बाद में क्रेन की मदद से उसे ट्रक पर लादकर अंत्येष्टि के लिए ले जाया गया.

    सोशल मीडिया पर इस हाथी का जो वीडियो सामने आया, उसमें एक वन रेंजर को ट्रक में मृत पड़े हाथी की सूंड़ पकड़कर रोते देखा जा सकता है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर कई लोगों को भावुक कर दिया और लोग हाथी के साथ इस बर्बर वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान में फिर हो सकता है ब्लैकआउट, बिजली क्षेत्र को जमकर लूट रहा चीन, भारी पड़ रही दोस्ती
    Next Article राम मंदिर की नींव निर्माण का काम अब फरवरी में

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.