Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीरम इंस्टीट्यूट में आग जानबूझकर लगाई गई या फिर दुर्घटना, जांच के बाद चलेगा पता: सीएम उद्धव ठाकरे
    Breaking News Headlines

    सीरम इंस्टीट्यूट में आग जानबूझकर लगाई गई या फिर दुर्घटना, जांच के बाद चलेगा पता: सीएम उद्धव ठाकरे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2021No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के परिसर में आग लगना दुर्घटना थी या किसी ने जानबूझकर ऐसा किया था, यह जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा. इंस्टीट्यूट के मंजरी परिसर में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत में बृहस्पतिवार को लगी आग में पांच मजदूरों की मौत हो गई.

    घटनास्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से ठाकरे ने कहा, जांच पूरी होने दें. अभी कुछ भी कहना सही नहीं है. जांच पूरी होने के बाद हमें पता चलेगा कि यह दुर्घटना थी या जानबूझकर किया गया था.

    इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि आग लगने से कोविशील्ड टीके के उत्पादन पर कोई असर नहीं हुआ है, लेकिन रोटावायरस और बीसीजी (टीबी) टीका उत्पादन इकाइयां क्षतिग्रस्त हुई हैं. उन्होंने बताया, आग लगने से करीब 1,000 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है.

    गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी परिसर में ही कोविड-19 के टीके कोविशील्ड का उत्पादन हो रहा है. इस टीके का भारत सहित अन्य कई देशों में भी उपयोग हो रहा है. जिस इमारत में आग लगी थी वह कोविशील्ड उत्पादन ईकाई से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में अब तक करीब 14 लाख लोगों का हुआ वैक्सीनेशन, 24 घंटें में आये 14,256 नए मामले
    Next Article पंजाब सरकार किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को देगी नौकरी और 5 लाख मुआवजा

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.