Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीएसएफ पर टीएमसी नेताओं ने लगाये गंभीर आरोप, कहा सीमाई क्षेत्र में ग्रामीणों को धमका रहा है बल
    Breaking News Headlines

    बीएसएफ पर टीएमसी नेताओं ने लगाये गंभीर आरोप, कहा सीमाई क्षेत्र में ग्रामीणों को धमका रहा है बल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकत की और आरोप लगाया कि सीमा सुरक्षा बल प्रदेश के सीमाई क्षेत्रों में लोगों को एक खास राजनीतिक दल के पक्ष में मतदान करने के लिये धमका रहा है.

    हालांकि सीमा सुरक्षा बल ने प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के आरोपों को आधारहीन एवं सच से परे करार दिया है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके लिये तिथियों का ऐलान होना बाकी है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में आयोग की पूर्ण पीठ चुनाव से पहले राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को यहां पहुंची थी.

    भारत निर्वाचन आयोग के शिष्टमंडल से मुलाकात के बाद तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने संवाददाताओं को बताया कि हमने मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं आयोग के अन्य अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया है कि सीमा सुरक्षा बल सीमाई क्षेत्रों में मतदाताओं को धमका रहा है. हमें सूचना मिली है कि अद्र्धसैनिक बल के अधिकारी विभिन्न गांवों में जा रहे हैं और लोगों से खास राजनीतिक दल के पक्ष में मतदान करने के लिये कह रहे हैं.

    चटर्जी ने कहा कि यह खतरनाक स्थिति है और भारत निर्वाचन आयोग को निश्चित तौर पर इस मामले को देखना चाहिये. उन्होंने आरोप लगाया कि सीमा सुरक्षा बल के जवान ग्रामीणों से कह रहे हैं कि आपकी देख रेख के लिये सीमाई क्षेत्र में और कोई नहीं बल्कि पूरे साल हम ही रहेंगे. तृणमूल कांग्रेस के आरोपों से इंकार करते हुये सीमा सुरक्षा बल ने कहा है कि यह एक पेशेवर सीमा रक्षक बल है, जिसका काम सक्रिय रूप से घुसपैठ और तस्करी की जांच करना है.

    सीमा सुरक्षा बल के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने बयान जारी कर कहा कि पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी एवं फिरहाद हकीम ने बल के खिलाफ जो बयान दिया है उसका कोई आधार नहीं है और यह सच से परे है. बल का आदर्श जीवन पर्यंत कत्र्तव्य है और बल इसके लिये प्रतिबद्ध है. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की बांग्लादेश से लगने वाली 2217 किलोमीटर सीमा पर सीमा सुरक्षा बल तैनात है.

    इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुये भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि बल केवल सीमाओं की सुरक्षा करता है और उसकी तरफ कोई उंगली नहीं उठनी चाहिये. आयोग के शिष्टमंडल से मुलाकात के बाद घोष ने कहा कि जो लोग इस तरह का आरोप लगा रहे हैं, उन्हें इस बात की जानकारी है कि किन कारणों से वह ऐसा कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आयोग से चुनाव के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर केंद्रीय अद्र्धसैनिक बलों की तैनाती का आग्रह किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहाड़ों पर बर्फबारी का असर, दिल्ली फिर घने कोहरे की चपेट में
    Next Article ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज प्रभाग) की हाई लेवल मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक की कार्यवाही पर मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दिया

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति का विस्तार

    August 19, 2026

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    August 19, 2026

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति का विस्तार

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    मेयर सुधा गुप्ता का आरोप: सरयू राय मानगो नगर निगम के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा: बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मानगो में लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    मेयर सुधा गुप्ता ने सरयू राय पर लगाया मानगो नगर निगम के विकास को रोकने का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.