Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम को उल्लंघन, एक सैनिक शहीद
    Breaking News Headlines

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम को उल्लंघन, एक सैनिक शहीद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गुरूवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम ठिकानों पर गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी के पास बिना उकसावे के गोलीबारी की.

    उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दिया. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में सेना की 10 जेएके राइफल्स इकाई का हवलदार निर्मल सिंह शहीद हो गया. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिंह एक बहादुर और ईमानदार सैनिक थे. उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनका ऋणी रहेगा.

    इससे पहले मंगलवार की रात को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के अग्रिम इलाके को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए थे. अधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी थी.

    सूत्रों ने बताया था कि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात एलओसी पार से केरी बट्टल इलाके में गोलीबारी कर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया गया. सूत्रों ने बताया कि इस घटना में चार जवान घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए उधमपुर में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग के खेतों में फलने लगी स्ट्रॉबेरी, किसानों को ज्यादा मुनाफे की उम्मीद
    Next Article नीतीश सरकार का फैसला: बिहार में अब अनिवार्य होगा ठेकेदारों को चरित्र प्रमाण पत्र जमा कराना

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.