Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हजारीबाग के खेतों में फलने लगी स्ट्रॉबेरी, किसानों को ज्यादा मुनाफे की उम्मीद
    Headlines झारखंड संवाद विशेष

    हजारीबाग के खेतों में फलने लगी स्ट्रॉबेरी, किसानों को ज्यादा मुनाफे की उम्मीद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हजारीबाग. झारखंड के हजारीबाग में किसान परंपरागत खेती से हटकर वैज्ञानिक पद्धति से स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं. किसानों को उम्मीद है कि इसमें उनको ज्यादा मुनाफा होगा. दरअसल हाल के दिनों में हर क्षेत्र में अलग हटकर काम करने की होड़ देखी जा रही है. ऐसे में किसान भी अपने आप को पीछे नहीं रखना चाहते हैं. यही वजह है कि हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड के अडरा गांव में किसान वैज्ञानिक पद्धति से परंपरागत खेती से हटकर स्ट्रॉबेरी का खेती कर रहे हैं. ताकि उन्हें अच्छा मुनाफा हो सके.

    अडरा गांव में पहली बार स्ट्रॉबेरी का खेती करने वाले किसान संजीत प्रजापति कहते हैं कि कम जगह पर भी यह खेती किया जा सकता है और इसके लागत मूल्य से चार गुना ज्यादा फायदा मिलेगा. इतना ही नहीं किसान संजीत यह भी बताते हैं कि अन्य खेती में पौधा मरने का डर रहता है, लेकिन इसमें वह डर ना के बराबर है और तो और इसमें दवा भी काफी कम लगता है. अगर इस बार मुनाफा हुआ तो अगली बार वृहद पैमाने पर इसकी खेती करेंगे और लोगों को प्रेरित भी करेंगे.

    इस संस्था की मदद से खेती

    किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए केजीवीके नामक एक संस्था आगे आई और ना सिर्फ किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए प्रेरित किया बल्कि बैंक के सहयोग से आर्थिक रूप से भी इन्हें मदद किया. ताकि किसान हिम्मत से खेती करें. संस्था के प्रशिक्षक भवर सिंह माहौर ने बताया है कि हजारीबाग में स्ट्रॉबेरी की खेती पहले नहीं की जाती थी. लोग यहां परंपरागत खेती ही करते थे. ऐसे में किसानों को कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा हो इस बात को ध्यान में रखते हुए फिलहाल दो गांव में पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए प्रेरित किया गया है और किसान को अच्छा मुनाफा भी होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसान संगठनों ने ठुकराया कृषि कानूनों को डेढ़ वर्ष तक निलंबित रखे जाने का केंद्र सरकार का प्रस्ताव
    Next Article जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम को उल्लंघन, एक सैनिक शहीद

    Related Posts

    अयोध्या से घूस लेने राजस्थान के सीकर पहुंचे 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रुपयों के साथ पकड़ा, हुए सस्पेंड

    August 19, 2026

    मुंबई बंदरगाह के पास मक्के की खेप से 300 करोड़ की 55 किलो मेथ जब्त, पाकिस्तान से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा

    August 19, 2026

    मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अयोध्या से घूस लेने राजस्थान के सीकर पहुंचे 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रुपयों के साथ पकड़ा, हुए सस्पेंड

    मुंबई बंदरगाह के पास मक्के की खेप से 300 करोड़ की 55 किलो मेथ जब्त, पाकिस्तान से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा

    मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    कोलकाता में बड़ा हादसा : पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत, 6 घायल, अब तक 80 का रेस्क्यू

    पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति का विस्तार

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.