मुसीबत को उपहार के रूप में स्वीकार करना होगा तभी मनुष्य अपने जीवन में बड़ा से बड़ा कार्य कर सकता है जमशेदपुर 12 फरवरी 2021 आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से आनंद मार्ग आश्रम गदरा में नीलकंठ दिवस मनाया गया इस अवसर पर 3 घंटे का “बाबा नाम केवलम “अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया 12 फरवरी 1973 को आनंद मार्ग के संस्थापक गुरु श्री श्री आनंदमूर्ति जी को बिहार के पटना बांकीपुर सेंट्रल जेल में इंदिरा की तानाशाही कांग्रेस सरकार के द्वारा चिकित्सा के नाम पर दवा के रूप में जहर दिया गया था इसका असर पूरे शरीर…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना से निपटने से भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन उपायों को जन आंदोलन बना दिया. भारत में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ रोड्रिको ओफरिन ने कहा कि जिस तेजी से भारत में इस बीमारी की जांच व रोकथाम की गई और नागरिकों को कोराना संबंधी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संभव हुआ. उन्होंने इन प्रयासों को जन आंदोलन बना दिया. उन्होने कहा कि भारत सरकार ने इस दौरान जो लचीलापन दिखाया वह गर्व करने वाला…
नई दिल्ली. अब रेलगाड़ियों का टिकट सेकेंडों में बुक होगा. इसके लिए रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे टूरिज्म एवं कैटरिंग कारपोरेशन IRCTC ने न सिर्फ अपनी वेबसाइट को अपग्रेड किया है बल्कि अपना पेमेंट गेटवे IRCTC-iPay भी शुरू किया है. यह लाइव हो चुका है. इससे टिकट खरीदने वालों को बुकिंग के लिए किसी बैंक के पेमेंट गेटवे पर भुगतान में लगने वाले समय की बचत होगी. जैसे ही कोई यात्री अपना टिकट रद्द कराता है तो उसका रिफंड तुरंत उनके खाते में हो जाएगा. आत्मनिर्भर भारत का विजन आईआरसीटीसी का कहना है कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के…
नई दिल्ली. पांच महीने की तीरा कामत का मुंबई के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. उनके माता-पिता प्रियंका कामत और मिहिर कामत के अनुसार उनकी बच्ची को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) नाम की बीमारी है. यह बीमारी ऐसी है कि जिसका इलाज Zolgensma नाम के एक खास इंजेक्शन से ही संभव है. इसे अमेरिका से मंगाना पड़ता है और इससे इलाज का खर्च करीब 16 करोड़ रुपये बैठता है. वह भी बिना टैक्स के. इसमें इम्पोर्ट ड्यूटी और टैक्स जुड़ जाए तो कीमत 22 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. किसी मध्यमवर्गीय परिवार के लिए इस बीमारी…
नई दिल्ली. तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक ने इस साल कच्चे तेल की मांग का अनुमान घटा दिया है. संगठन ने गुरुवार को जारी अपने अनुमान में कहा कि इस साल कच्चे तेल की मांग हर रोज 5.8 मिलियन बैरल के हिसाब से बढ़ेगी. इससे पहले जनवरी में संगठन ने हर रोज 5.9 मिलियन बैरल प्रति दिन का अनुमान आया था. इससे कल कच्चे तेल के बाजार में कुछ नरमी रही. हालांकि अभी भी ब्रेंट क्रूड 61 डॉलर प्रति बैरल के उपर ही ट्रेड कर रहा है. घरेलू बाजार में लगातार चौथे दिन दोनों ईंधनों की कीमतों में वृद्धि…
मुंबई. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को राज्य सरकार के विमान से उडान भरने की इजाज़त न देने को महाराष्ट्र बीजेपी ने महाराष्ट्र सरकार के छोटे मन की छोटी सोच और संकुचित मानसिकता सहित राज्यपाल पद का अपमान बताया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार बदले की भावना से राजनीति कर रही है, जिसे प्रदेश की जनता समझ रही है. ताजा घटनाक्रम पर बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने पुणे में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार बदले की भावना से काम कर रही है. पाटिल ने इसकी पुष्टि करते हुए…
नई दिल्ली. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम कोरोना वैक्सीनेशन पूरा होने के बाद नागरिकता संशोधन कानून के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देने की शुरुआत करेंगे. उन्होंने कहा कि विपक्ष सीएए पर अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहा, भारतीय अल्पसंख्यकों की नागरिकता पर इससे असर नहीं पड़ेगा. मतुआ समुदाय बहुल इलाके ठाकुरनगर की रैली में अमित शाह ने कहा कि हम सीएए लेकर आए, बीच में कोरोना आ गया. ममता दीदी कहने लगी कि ये झूठा वादा है. हम जो कहते हैं वो करते हैं. जैसी ही ये वैक्सीनेशन का काम समाप्त होता है, जैसे ही कोरोना से मुक्ति मिलती…
नई दिल्ली. घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव में गुरूवार को मामूली वृद्धि दर्ज की गई. दिल्ली सराफा बाजार में सोने के दाम में 36 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई. वहीं चांदी के दाम में 454 रुपये प्रति किग्रा का उछाल आया. वहीं पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सराफा बाजार में सोना 47,473 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी 68,576 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई तो चांदी के दाम जस के तस रहे. दिल्ली सराफा बाजार में सोने…
मुंबई. मुंबई में आयोजित किए गए मिस इंडिया 2020 का ग्रैंड फिनाले में तेलंगाना की 23 वर्षीय फाइनेंशियल एक्सचेंज इनफॉर्मेशन एनालिस्ट मानसा वाराणसी ने वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया-2020 का खिताब जीत लिया है. वहीं मान्या सिंह और मनिका शोकंद फस्र्ट एवं सेकेंड रनर अप रहीं. फेमिना मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से वीएलसीसी टॉप 3 विनर्स के नाम की घोषणा की गई. मिस इंडिया 2020 चुनी गईं मानसा वाराणसी 23 साल की हैं. उन्होंने इससे पहले भी मिस तेलंगाना का खिताब भी जीता है. इसके अलावा टॉप-5 में ब्यूटी क्वीन खुशी मिश्रा, मान्या सिंह, मानसा वाराणसी, रति हुलजी और…
नई दिल्ली. यात्रियों को अब हवाई यात्रा के लिए अधिक धनराशि खर्च करनी होगी क्योंकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को घरेलू हवाई किराए की निचली और ऊपरी सीमा 10 से 30 प्रतिशत तक बढ़ा दी. मंत्रालय ने को अपने आदेश में कहा कि ये नई सीमाएं 31 मार्च 2021 तक या अगले आदेश तक लागू रहेंगी. पिछले साल 21 मई को अनुसूचित घरेलू उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए मंत्रालय ने उड़ान की अवधि के आधार पर वर्गीकृत सात बैंड के जरिये हवाई किराए पर सीमाएं लगाई थीं. इस तरह के पहले बैंड में 40 मिनट…
