Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना वैक्सीनेशन पूरा होने के बाद शुरू होगा सीएए के तहत नागरिकता देने का काम: अमित शाह
    Breaking News राजनीति राष्ट्रीय

    कोरोना वैक्सीनेशन पूरा होने के बाद शुरू होगा सीएए के तहत नागरिकता देने का काम: अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम कोरोना वैक्सीनेशन पूरा होने के बाद नागरिकता संशोधन कानून के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देने की शुरुआत करेंगे. उन्होंने कहा कि विपक्ष सीएए पर अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहा, भारतीय अल्पसंख्यकों की नागरिकता पर इससे असर नहीं पड़ेगा.

    मतुआ समुदाय बहुल इलाके ठाकुरनगर की रैली में अमित शाह ने कहा कि हम सीएए लेकर आए, बीच में कोरोना आ गया. ममता दीदी कहने लगी कि ये झूठा वादा है. हम जो कहते हैं वो करते हैं. जैसी ही ये वैक्सीनेशन का काम समाप्त होता है, जैसे ही कोरोना से मुक्ति मिलती है, आप सभी को नागरिकता देने का काम बीजेपी सरकार करेगी.

    अमित शाह ने कहा कि अब ममता बनर्जी सीएए को लागू करने का विरोध करने की स्थिति में नहीं होंगी, क्योंकि विधानसभा चुनावों के बाद वह मुख्यमंत्री नहीं होंगी. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने 2018 में वादा किया था कि वह नया नागरिकता कानून लाएगी और 2019 में बीजेपी के सत्ता में आते ही वादे को पूरा किया गया.

    इससे पहले अमित शाह ने कूचबिहार की रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विफल प्रशासक बताया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल और उनके विनाश मॉडल के बीच मुकाबला होगा.

    अमित शाह ने विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी द्वारा निकाली जा रही पांच परिवर्तन यात्राओं में से चौथी यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा एक मुख्यमंत्री, विधायक या मंत्री बदलने के लिए नहीं है.

    उन्होंने कहा कि यह घुसपैठ समाप्त करने के लिए है, यह हिंसा समाप्त करने और सोनार बांग्ला बनाने, यह बंगाल के परिवर्तन के लिए है. आप बंगाल में बीजेपी को वोट देकर सत्ता में लायें. अवैध प्रवासियों को तो छोडिय़े, सीमा पार से एक पक्षी तक को भी राज्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोने के दाम में हुई मामूली वृद्धि, बढ़े चांदी के भाव
    Next Article राज्यपाल को विमान न देना उद्धव सरकार की छोटी मानसिकता

    Related Posts

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    June 26, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    June 26, 2026

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.