????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 12 फरवरी दिन शुक्रवार 2021???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : विदेशी ताकत मोदी को कमजोर करने के लिए एक एक मुख्यमंत्री को कर रहे हैं टारगेट!* ********************* *देश के खिलाफ विदेशी फंडिंग के माध्यम से बड़ी साजिश! फूट डालो राजनीति करो की नीति पर बनी है रणनीति* ✍️रूसी समाचार एजेंसी TASS ने बताया, गलवान घाटी संघर्ष में मारे गए थे 45 चीनी सैनिक ✍️पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग झील से सेनाओं को पीछे…
Author: Devanand Singh
हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी मामले में मिले अहम सुराग, स्विट्जरलैंड से जुड़े हैं तार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ई-मेल पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में साइबर क्राइम थाना, रांची की पुलिस अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इसी सिलसिले में यह जानकारी मिली है कि पांच जनवरी की रात मुख्यमंत्री व उनके सचिव को जिस ई-मेल से धमकी भरा मैसेज भेजा गया था, उसका सर्वर भी स्विट्जरलैंड में है। इससे पूर्व पिछले वर्ष आठ व 17 जुलाई को भी दो ई- मेल से मुख्यमंत्री को धमकी भरा मैसेज भेजा गया…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में तैयारी समिति की बैठक जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में तथा कृषि बिल वापस लेने हेतु तैयारी समिति की बैठक आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस व्दारा नियुक्त पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कांग्रेसजनों को पदयात्रा में शामिल होना है। आज किसान आंदोलन करते हुए जान तक गँवा रहे है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उराॅव,…
जिला प्रशासन की जांच पर भरोसा, साक्ष्य के आधार पर दोषियों पर हो कार्रवाई: गुंजन यादव जमशेदपुर। बर्मामाइंस स्थित रघुवर नगर में हुए हाल के घटनाक्रम पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि जिला प्रशासन को साक्ष्य के साथ घटना से अवगत कराकर कार्रवाई हेतु तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। अल्टीमेटम की समाप्ति पर भाजपा प्रशासन के वरीय पदाधिकारी से मिलकर जांच की जानकारी लेंगे। अनुशासित पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते प्रशासन की जांच पर भरोसा है। साक्ष्य के आधार पर प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई हो।…
भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने समर्पित किया सहयोग ■ पंडित जी ने सबसे पहले देश, उसके बाद पार्टी और अंत में ‘मैं’ की सीख से कार्यकर्ताओं को किया संस्कारित: रघुवर दास जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया। गुरुवार को जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन…
नीरज सिन्हा बने झारखंड का डीजीपी झारखंड सरकार ने 1987 बैच के आईपीएस नीरज सिन्हा को झारखंड का डीजीपी बनाया है. जैप डीजी के पद पर पदस्थापित नीरज सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीजीपी झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया. इससे संबंधित अधिसूचना गुरुवार की देर शाम सरकार की ओर से जारी कर दी गई है. गौरतलब के है 16 मार्च 2020 से झारखंड डीजीपी का पद प्रभार में चल रहा था. एमवी राव तब से प्रभारी डीजीपी की जिम्मेवारी निभा रहे थे.
भाजपा मानगो मंडल के द्वारा समर्पण दिवस के रूप मनाया गया पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी मानगो मंडल द्वारा शंकोसाई स्थित जे. पी. स्कूल में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दिनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। जयंती पर मंडल के अध्यक्ष बिनोद राय, कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में उपस्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर के उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत मानगो मंडल के पदाधिकारी एवं कई नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर कार्यक्रम के प्रभारी संजीव सिन्हा ने कहा पंडित जी ने देश…
जमशेदपुर: मैसर्स कोलकाता करियर्स द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान ट्यूब कंपनी गोल चक्कर पर आयोजित किया गया।जागरूकता अभियान में सुरक्षा पालन नहीं करने वाले को गुलाब फूल देकर बताया गया कि सुरक्षा का पालन करना अनिवार्य है ताकि अपने और अपने परिवार को खुशहाल रखने के बारे में अवगत कराया गया 1,, दोपहिया वाहन हेतु हेलमेट पहनना अनिवार्य है एवं जरूरी कागजात रखना अनिवार्य है 2,, चार पहिया वाहन हेतु सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है 3,, हेवी व्हीकल वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य बताया गया।। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रैफिक प्रभारी श्री कमल नारायण सिंह, मानवाधिकार…
जिला महिला अधिवक्ता कल्याण समिति जमशेदपुर ने किया राजेश शुक्ल का अभिनंदन पिछले महीने राजेश शुक्ल को मिले अधिवक्ता रत्न के लिए महिला अधिवक्ताओ ने किया सम्मान आज जिला महिला अधिवक्ता कल्याण समिति जमशेदपुर ने झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेश कुमार शुक्ल , वरिष्ठ अधिवक्ता को पिछले महीने पटना में अधिवक्ताओ के राष्ट्रीय सम्मेलन में मिले अधिवक्ता रत्न सम्मान के लिए उनके आवास पर जाकर उनसे मिलकर अभिनन्दन किया । जिसका नेतृत्व जिला महिला अधिवक्ता कल्याण समिति की अध्यक्ष श्री मती ममता संघानी, महामंत्री श्री मती विनीता…
स्वास्थ्य सचिव केके सोन ने किया एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण झारखंड के स्वास्थ्य सचिव बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर पहुंचे स्वास्थ्य सचिव के के सोन ने एमजीएम अस्पताल के निरीक्षण के दौरान व्यवस्था को चाक-चौबंद पाया स्वास्थ्य सचिव आज सदर अस्पताल एमजीएम कॉलेज का भी निरीक्षण करेंगे एमजीएम अस्पताल के निरीक्षण के दौरान इलाज कराने आए लोगों का कहना है कि भगवान करे कि हर दिन स्वास्थ्य सचिव एमजीएम अस्पताल आए कम से कम व्यवस्था में सुधार तो रहेगी स्वास्थ्य सचिव के जमशेदपुर दौरे के बाद स्वास्थ्य विभाग में आमूलचूल परिवर्तन होने के आसार दिख रहे हैं
