Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला महिला अधिवक्ता कल्याण समिति जमशेदपुर ने किया राजेश शुक्ल का अभिनंदन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जिला महिला अधिवक्ता कल्याण समिति जमशेदपुर ने किया राजेश शुक्ल का अभिनंदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला महिला अधिवक्ता कल्याण समिति जमशेदपुर ने किया राजेश शुक्ल का अभिनंदन

    पिछले महीने राजेश शुक्ल को मिले अधिवक्ता रत्न के लिए महिला अधिवक्ताओ ने किया सम्मान

    आज जिला महिला अधिवक्ता कल्याण समिति जमशेदपुर ने झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेश कुमार शुक्ल , वरिष्ठ अधिवक्ता को पिछले महीने पटना में अधिवक्ताओ के राष्ट्रीय सम्मेलन में मिले अधिवक्ता रत्न सम्मान के लिए उनके आवास पर जाकर उनसे मिलकर अभिनन्दन किया । जिसका नेतृत्व जिला महिला अधिवक्ता कल्याण समिति की अध्यक्ष श्री मती ममता संघानी, महामंत्री श्री मती विनीता सिंह, और विनीता मिश्रा ने किया ,जिसमे प्रमुख रूप से महिला अधिवक्ताओ में रूबी मिहिराचार्य, ललिता कुमार, मौसमी चौधरी, तृप्ति साहू आदि महिला अधिवक्ताओ भाग लिया। इस अवसर पर शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर श्री शुक्ल को सम्मानित किया गया। साथ ही अन्नपूर्णा बृक्ष भी लगाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिला अधिवक्ता उपस्थित थी।

    जिला महिला अधिवक्ता कल्याण समिति ने श्री शुक्ल से हर जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशन में कॉमन रूम की व्यवस्था करने अन्य सुविधा सुलभ कराने और नए महिला अधिवक्ताओ को प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि सुलभ कराने की मांग की।

    श्री शुक्ल ने आश्वस्त किया कि वे इन मांगों को उचित फोरम पर रखकर उसका कार्यान्वयन कराने की पूरी कोशिश करेंगे। श्री शुक्ल ने अभिनन्दन करने के लिए जिला महिला अधिवक्ता कल्याण समिति जमशेदपुर का आभार जताया।

    इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा की महिला अधिवक्ताओ में आज इतनी प्रतिभा है कि वे कानूनी क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट छवि अपने प्रतिभा से दिखा सकती है। अलग पहचान बना सकती है।उन्हें पूरी मजबूती के साथ अपने इस दायित्व को निभाना चाहिए। उन्होंने युवा अधिवक्ताओ से अपील किया कि वे अपने अंदर सीखने की आदत को बढ़ाये तभी वे न्याय जगत को एक सफल अधिवक्ता के रूप में अपनी भूमिका अदा कर सकते है और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में अपना सफल दायित्व निभा सकते है। इस अवसर पर जिला महिला अधिवक्ता कल्याण समिति की अध्यक्ष श्री मती ममता संघानी अधिवक्ता ने कहा कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओ के गौरव है उन्हें अधिवक्ता रत्न से सम्मानित होने से झारखंड के अधिवक्ताओ का गौरव बढ़ा है। श्री शुक्ल पर राज्य के अधिवक्ताओ को गर्व है तथा सदा रहेंगा। उन्होंने अधिवक्ताओ को हर सुख दुःख में मदद किया है तथा वे किसी से भी भेदभाव नही करते है सभी अधिवक्ताओ को अपनापन, स्नेह , सहयोग और प्यार देते है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य सचिव केके सोन ने किया एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण
    Next Article मैसर्स कोलकाता करियर्स द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

    Related Posts

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    June 27, 2026

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    सच का शोर और पत्रकारिता की खामोशी: क्या खो गया है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ?

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    जमशेदपुर: सिख विजडम अकादमी ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला प्रोत्साहन

    सदियों से जारी है धर्मस्थलों के चढ़ावे पर डाका: सोमनाथ से अयोध्या तक की कहानी

    संत कबीर: भारतीय चेतना के महासूर्य और अमर गायक की जयंती पर विशेष

    राम मंदिर में पारदर्शिता: आस्था और विश्वास का आधार

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.