Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने समर्पित किया सहयोग
    Breaking News झारखंड राजनीति

    भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने समर्पित किया सहयोग

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने समर्पित किया सहयोग

    ■ पंडित जी ने सबसे पहले देश, उसके बाद पार्टी और अंत में ‘मैं’ की सीख से कार्यकर्ताओं को किया संस्कारित: रघुवर दास

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया। गुरुवार को जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे, भारत माता की जय से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षमय जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि भारत माता की कोख से अनेकों महापुरुष ने जन्म लिया, जिनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय भी एक थे। प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा को अपनाते हुए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सबसे पहले देश, उसके बाद पार्टी और अंत में ‘मैं’ के सिद्धांतों पर आधारित राजनीति से कार्यकर्ताओं को संस्कारित करने का काम किया। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन न केवल भारत अपितु सम्पूर्ण विश्व की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है, संघ के स्वयंसेवक से लेकर जनसंघ के अध्यक्ष तक और जीवन के अंतिम क्षणों तक दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन में ‘स्व’ का कोई स्थान नहीं रहा। उनका पूरा जीवन देश की संस्कृति और देश के हित के लिए समर्पित रहा। समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे उसकी चिंता करते हुए उन्होंने साम्यवाद, पूंजीवाद के कम होते असर के सामने एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा का दर्शन दिया, जिसके केंद्र में मानव का सम्पूर्ण कल्याण निहित था। पिछले छह वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं के केंद्रबिंदु में अंत्योदय का संकल्प रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जनसंघ की स्थापना करने के पीछे सोच थी कि देश में ऐसा राजनीतिक दल हो जो राष्ट्र निर्माण का अंग बने, राष्ट्र निर्माण का साधन बने। उनके सपनों के अनुरूप भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के भावना को लेकर माँ भारती को परम वैभव पर ले जाने को सदैव संकल्पित हैं। ऐसे महान देशभक्त व उत्कृष्ट संगठनकर्ता की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूँ। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने पंडित दीनदयाल जी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंडित जी ने जीवन पर्यंत समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के हितों की चिंता की। उनका सम्पूर्ण जीवन करोड़ों कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा। हम सभी को दीनदयाल के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति की नि:स्वार्थ रूप से सेवा करनी है।

    कार्यकर्ताओं ने सहयोग निधि में किया समर्पण: संगठन की गतिविधियों को संचालित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘समर्पण दिवस’ के मौके पर सहयोग राशि समर्पित की। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने अभियान की शुरुआत की।

    विभिन्न मंडलों में मनाया गया समर्पण दिवस: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में मनाया गया। इस दौरान मंडल के नियुक्त प्रभारियों ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

    इस अवसर पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, देवेंद्र सिंह, राजेश शुक्ला,नंद जी प्रसाद, मिथिलेश सिंह यादव, गुरुदेव सिंह राजा, पवन अग्रवाल, हलदर नारायण साह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पुष्पा तिर्की, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहन्ती, बिनोद सिंह, ज्ञान प्रकाश समेत मंडल के अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीरज सिन्हा बने झारखंड का डीजीपी
    Next Article जिला प्रशासन की जांच पर भरोसा, साक्ष्य के आधार पर दोषियों पर हो कार्रवाई: गुंजन यादव

    Related Posts

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    June 27, 2026

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    June 27, 2026

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.