Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंहगी हुई हवाई यात्रा: केंद्र सरकार ने घरेलू हवाई किराये में की 30 प्रतिशत तक की वृद्धि
    Breaking News राष्ट्रीय

    मंहगी हुई हवाई यात्रा: केंद्र सरकार ने घरेलू हवाई किराये में की 30 प्रतिशत तक की वृद्धि

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. यात्रियों को अब हवाई यात्रा के लिए अधिक धनराशि खर्च करनी होगी क्योंकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को घरेलू हवाई किराए की निचली और ऊपरी सीमा 10 से 30 प्रतिशत तक बढ़ा दी. मंत्रालय ने को अपने आदेश में कहा कि ये नई सीमाएं 31 मार्च 2021 तक या अगले आदेश तक लागू रहेंगी.

    पिछले साल 21 मई को अनुसूचित घरेलू उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए मंत्रालय ने उड़ान की अवधि के आधार पर वर्गीकृत सात बैंड के जरिये हवाई किराए पर सीमाएं लगाई थीं.

    इस तरह के पहले बैंड में 40 मिनट की अवधि से कम की उड़ानें आती हैं. पहले बैंड की निचली सीमा बृहस्पतिवार को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,200 रुपये कर दी गई. इस बैंड की ऊपरी सीमा 7,800 रुपये तय की गई जो पहले 6,000 रुपये थी.

    बाद के बैंड 40-60 मिनट, 60-90 मिनट, 90-120 मिनट, 120-150 मिनट, 150-180 मिनट और 180-210 मिनट की अवधि वाले उड़ानों के लिए हैं. गुरुवार को इन बैंड के लिए मंत्रालय द्वारा निर्धारित की गई नई निचली और ऊपरी सीमाएं क्रमश: 2,800-9,800; 3,300-11,700; 3,900-13,000; 5,000-16,900; 6,100-20,400; 7,200-24,200 रुपये है.

    अब तक, इन बैंड के लिए निचली और ऊपरी सीमाएं क्रमश: 2,500-7,500; 3,000-9,000; 3,500-10,000; 4,500-13,000; 5,500-15,700 और 6,500-18,600 रुपये थी. गौरतलब है कि विमानन नियामक डीजीसीए ने पिछले साल 21 मई को कहा था कि प्रत्येक एयरलाइन को उड़ान पर कम से कम अपने 40 प्रतिशत टिकट निचले और ऊपरी सीमा के बीच के बिंदु से कम कीमत पर बेचने होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article मानसा वाराणसी ने जीता मिस इंडिया का खिताब, मान्या सिंह और मनिका शोकंद बनी रनरअप

    Related Posts

    दहेज विवाद में दामाद ने ससुर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

    May 10, 2026

    सावधान! यह ‘सलाम’ आपको नहीं, आपके समय को है।

    May 10, 2026

    ‘मैं ब्रह्म हूं’ की साधना से मिलता है परम आनंद, अंधविश्वास से समाज को होता है नुकसान: सुनील आनंद

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दहेज विवाद में दामाद ने ससुर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

    सावधान! यह ‘सलाम’ आपको नहीं, आपके समय को है।

    ‘मैं ब्रह्म हूं’ की साधना से मिलता है परम आनंद, अंधविश्वास से समाज को होता है नुकसान: सुनील आनंद

    कारों और वॉशिंग मशीनों के लिए पूरी तरह रिसायकल स्टील पर शोध कर रही टाटा स्टील नेदरलैंड

    अपराधियों के आरोपों से नहीं, कानून के शासन से तय होगी सच्चाई

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आमंत्रण लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिला मारवाड़ी सम्मेलन प्रतिनिधिमंडल

    लातेहार स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ, सांसद कालीचरण सिंह ने दिखाई हरी झंडी

    सामाजिक संस्था यात्रा ने मातृ दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम में साड़ी बाट एवं केक काटकर मनाई खुशियां

    आरपीएफ की महिला सिपाही ने बचाई यात्री की जान, मदर्स डे पर बच्चे को मिला सबसे बड़ा तोहफा

    अतिक्रमण हटाने गए सुरक्षा कर्मियों पर पथराव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.