Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना से निपटने भारत के प्रयासों की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की सराहना
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    कोरोना से निपटने भारत के प्रयासों की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की सराहना

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना से निपटने से भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन उपायों को जन आंदोलन बना दिया. भारत में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ रोड्रिको ओफरिन ने कहा कि जिस तेजी से भारत में इस बीमारी की जांच व रोकथाम की गई और नागरिकों को कोराना संबंधी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संभव हुआ. उन्होंने इन प्रयासों को जन आंदोलन बना दिया.

    उन्होने कहा कि भारत सरकार ने इस दौरान जो लचीलापन दिखाया वह गर्व करने वाला है. 130 करोड़ की आबादी, 37 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों और 770 जिलों वाले इस देश में जिस मुस्तैदी से चिकित्सा प्रबंध किए गए वे बहुत गर्व करने वाली बात है. डॉ ओरिफिन ने देश में चल रहे टीकाकरण अभियान की भी प्रशंसा की है.

    उन्होंने कहा कि जिस तत्परता और अनुशासन से भारत में टीकाकरण हो रहा है वह हमारी जिम्मेदारी की भावना को प्रदर्शित कर रहा है. उन्होंने कहा कि भारत में अब साठ लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है. यहां सबसे ज्यादा तेजी से टीकाकरण हो रहा है.

    वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत हाल ही में कोरोना के खिलाफ 60 लाख लोगों का सबसे तेजी से टीकाकरण करने वाला देश बन गया है. अमेरिका को इस मुकाम तक पहुंचने में 26 दिन लगे, ब्रिटेन को 46 दिन लगे, भारत ने सबसे तेज 24 दिन में यह उपलब्धि हासिल की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब सेकेंडों में बुक होगा रेल टिकट, रद्द कराने पर तुरंत खाते में वापस आ जाएगा पैसा
    Next Article पीएमजेएसवाई के तहत बन रहे सड़क के बीच में पोल खंभा रहने से अप्रिय दुर्घटना को दिया जा रहा है निमंत्रण

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.