Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएमजेएसवाई के तहत बन रहे सड़क के बीच में पोल खंभा रहने से अप्रिय दुर्घटना को दिया जा रहा है निमंत्रण
    Breaking News झारखंड

    पीएमजेएसवाई के तहत बन रहे सड़क के बीच में पोल खंभा रहने से अप्रिय दुर्घटना को दिया जा रहा है निमंत्रण

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएमजेएसवाई के तहत बन रहे सड़क के बीच में पोल खंभा रहने से अप्रिय दुर्घटना को दिया जा रहा है निमंत्रण

    निजाम खान की रिपोर्ट

    जामताड़ा: घोलजोड़ से अंबा- रामपुर -सालुका होते हुए तुलसीचक की ओर जाने वाली मुख्य पथ का चौड़ीकरण पीएमजेएसवाई के तहत किया जा रहा है|बहुत हद तक सड़क में पिच भी डाला गया है|वही अंबा के रामपुर व हरनंदपुर मुख्य सड़क के बीच में दो बिजली के पोल खंभे रहने से इन दिनों अप्रिय दुर्घटना को निमंत्रण दिया जा रहा है|यहा सड़क प्रखंड मुख्यालय, थाना मुख्यालय ,जिला मुख्यालय जाने के लिए मुख्य मार्ग है|सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छोटी-बड़ी वाहनों का परिचालन होता है|सड़क पर लगभग 20-25 दिन से पीच डाल कर तैयार है| पर सड़क के बीच में स्थित बिजली के पोल खंभे को अब तक नहीं हटाया गया| जिससे राहगीरों का आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है| स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का कार्य प्रारंभ होते ही पोल खंभे को हटा देना चाहिए था, पर अब तक पोल खंभे को हटाया नहीं गया| ऐसे में कहीं न कहीं कार्य में लापरवाही को को दर्शाता है|

    क्या कहते हैं संवेदक

    पोल खंभा को हटाने के लिए ग्रामीणों से बात हुई है|इस पर ग्रामीणों ने कहा है कि पारा मिस्त्री से पोल खंभा को हटा दिया जाएगा|बदले में ग्रामीणों को कहा गया है कि जो भी खर्चा लगेगा ग्रामीणों को दिया जाएगा| विभागीय प्रक्रिया से कराने से काफी लंबा समय लग जाएगा, इसलिए सुविधा के लिए ग्रामीणों से इस संबंध में बात हुई है|

    बनवारी तिवारी, संवेदक|

    क्या कहते हैं बिजली विभाग के अधिकारी

    अभी तक इस संबंध में संवेदक द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है |कोई आवेदन भी प्राप्त नहीं हुआ है|आवेदन मिलने से शीघ्र ही अब तक पोल खंभे को हटा दिया जाता|

    राकेश कुमार ,कनीय अभियंता ,बिजली विभाग ,कुंडहित|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना से निपटने भारत के प्रयासों की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की सराहना
    Next Article दिगंबर जैन मंदिर, मिहिजाम में जैन धर्मावलंबियों का पांच दिवसीय पंचकल्याणक महायज्ञ महोत्सव का शुभारंभ उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.