बिरसानगर थाना को मिली एक और सफलता सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों को किया गिरफ्तार 15 घंटे के अंदर मामले का खुलासा बिरसानगर के हूरलुंग में युवती के साथ गैंगरेप के मामले में बिरसानगर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों बहशियों को गिरफ्तार कर लिया है. क्षेत्र की यह दूसरी घटना है जब पुलिस की तत्परता से आरोपी सलाखों के पीछे महज कुछ घंटे में पहुंचाया गया थाना क्षेत्र में इस बात को लेकर थानेदार की प्रशंसा होने लगी है इस कांड में एक आरोपी युवती का कथित प्रेमी सुमन सिंह राजपुत जबकि दूसरा प्रेमी का दोस्त सागर महाली है. दोनों…
Author: Devanand Singh
????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 14 फरवरी दिन रविवार2021???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति सकारात्मक नजरिया स्वास्थ्य कर्मियों के चहेते बने स्वास्थ्य मंत्री* ********************* ✍️पीएम मोदी आज सेना को सौंपेंगे अचूक निशाने वाले अर्जुन टैंक की चाबी ✍️पुलवामा आतंकी हमले की दूसरी बरसी आज, सीआरपीएफ के 40 जवान हुए थे शहीद ✍️हम उपयुक्त समय पर जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा जरूर देंगे : अमित शाह ✍️…
भाजपा जिला किसान मोर्चा का बैठक सम्पन्न किसानों का ॠण माफी शीघ्र करे सरकार: डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी आज बहरागोड़ा के डाकबंगला परिसर में भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण जिला की बैठक मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी , किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, कोल्हान प्रभारी बबलु प्रसाद, जिला प्रभारी सदानंद महतो, प्रदेश मीडिया प्रभारी रोहित सिंह,बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, चाकुलिया मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, बड़शोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा, श्यामसुन्दरपुर मंडल महामंत्री दुर्गा पद गिरि,गुड़ाबांदा मंडल रबिन्द्र नाथ…
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय आगमन पर महिला कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत जमशेदपुर। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर एवं महामंत्री मंजुलता दुबे के प्रथम जिला कार्यालय आगमन पर स्वागत किया गया। शनिवार को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित सांगठनिक बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत पूर्व विधायक मेनका सरदार शामिल हुई एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने महिलाओं के मुद्दे पर जनता को जागरूक करने की अपील की।…
जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयु राय पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने बोला हमला ■ पुंज कंपनी की जमीन पर कारोबारी के सहयोग से आलीशान फ्लैट बनाने चाहते हैं विधायक एवं उनके भतीजे: रामबाबू तिवारी जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बर्मामाइंस के रघुवर नगर में भाजमो कार्यकर्ता द्वारा किये गए उपद्रव समेत पिछले एक वर्षों से जमशेदपुर में हो रहे उपद्रव पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने प्रेस को सम्बोधित किया। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने कहा जमशेदपुर पूर्वी के शांतिप्रिय जनता महज चंद…
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक, समग्र शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मध्याह्न भोजन की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ▪️कार्यपालक अभियंता को विद्यालयो में विद्युतीकरण कार्य को एक माह में पूरा करने का दिए निर्देश ▪️पारगमन संबंधी आंकड़ों को 7 दिनों के अंदर सत्यापित कर उपलब्ध करायें- श्री सूरज कुमार, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी जिला सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई जिसमें समग्र शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा की…
नियोजन नीति को लेकर भाजपा का हेमंत सरकार पर जुबानी हमला तेज़, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का तंज-“यह सरकार है या सर्कस” ● यू-टर्न के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही झारखंड सरकार – कुणाल षाड़ंगी रघुवर सरकार की नियोजन नीति को असमय बिना तैयारियों के रद्द करने के निर्णय बाद से विरोध झेल रही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झारखंड सरकार को एकबार फ़िर सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने आड़े हाथों लिया है। नियोजन नीति को लेकर असमंजस और भ्रम में डूबी झारखंड कैबिनेट का भारतीय जनता पार्टी पहले ही विरोध जता चुकी है। वहीं शनिवार को…
भाजपा नेताओं ने जिला उपायुक्त समेत वरीय पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात, दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की ■ कार्रवाई ना होने पर शरारती तत्वों का मनोबल बढ़ रहा, साक्ष्य के आधार पर हो दोषियों पर कार्रवाई: गुंजन यादव जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बर्मामाइंस रघुवर नगर में भाजमो कार्यकर्ता द्वारा किये गए उपद्रव पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया। शनिवार को हुए मुलाकात में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को सभी घटनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया…
आज संसद में चल रहे सत्र के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो ने तारांकित प्रश्न के अंतर्गत उद्योग एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से नवरत्नों के संबंध में एवं विशेषकर उन्हें प्रोत्साहन देने के संबंध में प्रश्न किया। प्रश्न करते हुए सांसद श्री महतो ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा नवरत्नों को प्रोत्साहन देने के कारण विभिन्न क्षेत्रों में अपेक्षित परिणाम सामने आया है। माननीय मंत्री जी कृपाकर ये बताएँ कि क्या सरकार की कोई ऐसी योजना है जिससे कि उन नवरत्नों को विशेष प्रोत्साहन तथा मदद दिया जाए जो स्वास्थ्य सेवाओं तथा गरीबों के जीवन का छू लेने वाली हो? उत्तर…
कांग्रेस का मोदी के विरुद्ध पदयात्रा किसान आंदोलन का समर्थन कर जताया मोदी के प्रति आक्रोश पदयात्रा कर किसान आंदोलन के समर्थन में तथा कृषि बिल वापस लेने हेतु कांग्रेस ने हठधर्मी मोदी के विरूद्ध आक्रोश जताया जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उराॅव, कार्यकारीअध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ के आह्वान पर जिला स्तरीय पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किसान आंदोलन के समर्थन में तथा कृषि बिल वापस लेने हेतु सड़क पर हठधर्मी मोदी के विरूद्ध कांग्रेसजनों ने आक्रोश जताया । पदयात्रा कार्यक्रम…
