Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसानों का ॠण माफी शीघ्र करे सरकार: डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    किसानों का ॠण माफी शीघ्र करे सरकार: डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जिला किसान मोर्चा का बैठक सम्पन्न
    किसानों का ॠण माफी शीघ्र करे सरकार: डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी

    आज बहरागोड़ा के डाकबंगला परिसर में भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण जिला की बैठक मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी , किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, कोल्हान प्रभारी बबलु प्रसाद, जिला प्रभारी सदानंद महतो, प्रदेश मीडिया प्रभारी रोहित सिंह,बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, चाकुलिया मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, बड़शोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा, श्यामसुन्दरपुर मंडल महामंत्री दुर्गा पद गिरि,गुड़ाबांदा मंडल रबिन्द्र नाथ गांतात, जिला मंत्री गौर चन्द्र पात्र तथा बड़ी संख्या में पार्टी के नेता तथा किसान उपस्थित हुए ।
    बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने कहा कि राज्य की हेमन्त सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनायी हुई है । पूर्ववर्ती भाजपा सरकार किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 25 हजार रूपये तक का अनुदान दे रही थी ।परन्तु हेमन्त सोरेन के मुख्यमंत्री बनते ही किसानों के अति महत्वाकांक्षी योजना को बंद कर दिया गया । भाजपा सरकार द्वारा किसानों के बेटियों को 1 रूपए में जमीन रजिस्ट्री किये गये कानून को झामुमो सरकार ने निरस्त कर दिया । डाॅ गोस्वामी ने कहा कि अब गरमा धान का रोपनी हो रहा है । डाॅ गोस्वामी ने हेमन्त सरकार से किसानों के केसीसी ॠण को शीघ्र माफ करने की मांग की है ।
    डाॅ गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के प्रति संवेदनशील हैं । प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत केन्द्र सरकार किसानों को 6 हजार रुपये प्रति किसान प्रति वर्ष प्रदान कर रही है । भाजपानीत केन्द्र सरकार ने महज 7 वर्षों में ही धान, गेहूँ, बाजरा, दलहन तथा तेलहन के न्यूनतम समर्थन मूल्यों को दुगुना कर दिया है । डाॅ गोस्वामी ने कहा कि कृषि सुधार कानून किसानों के हित में है । कृषि सुधार कानून से किसानों के उपज का उचित मूल्य मिलेगा । किसानों के आय में वृद्धि होगी । अन्नदाताओं की खुशहाली के लिए केन्द्र सरकार प्रतिबद्ध है ।
    डाॅ गोस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रमुख भूमिका निभाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि भाजपा ही किसानों की समस्याओं का समाधान करेगी ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय आगमन पर महिला कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    June 24, 2026

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.