नई दिल्ली. पाकिस्तान के पीएम और पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इरमान खान ने टीम इंडिया की तारीफ की है. इरमान खान ने बताया है कि कैसे टीम इंडिया पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान और दूसरे देशों से आगे निकल गई है. इमरान खान का मानना है कि भारत अपने बुनियादी क्रिकेट ढांचे में सुधार के कारण ही दुनिया की एक शीर्ष टीम बन रहा है. इमरान ने क्रिकेट में पाकिस्तान के पीछे रहने की बात को स्वीकार किया है. इमरान ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा ही एक अच्छी टीम थी लेकिन क्रिकेट सरंचना में सुधार नहीं करने के…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. सीएम बिप्लब देब ने देश के साथ ही विदेश में भी बीजेपी को फैलाने की योजना का जिक्र किया है. अगरतला में आयोजित बीजेपी के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दावा किया कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह के पास नेपाल और श्रीलंका में भी बीजेपी को स्थापित करने की योजना है. उनके पास वहां भी बीजेपी की सरकार…
चमोली. उत्तराखंड के चमोली में पिछले दिनों ग्लेशियर फटने से हुई भीषण तबाही के बाद सचज़् और रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है. इस आपदा के एक सप्ताह बाद भी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 64 लोग लापता है. चमोली की डीएम स्वाति भदौरिया के अनुसार रविवार को 13 शवों को निकाला गया है. रैणी गांव के पास से 7 लोगों के शव बरामद हुए. वहीं तपोवन टनल के पास से 6 शव बरामद किए गए हैं. इसके साथ बरामद किए गए शवों की संख्या अब बढ़कर 51 हो गई है. राहत आयुक्त संजय गोयल ने कहा कि…
वडोदरा. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भाषण देने के दौरान बेहोश होकर गिर गए. वडोदरा के निजामपुरा इलाके में महा नगरपालिका चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे थे. इस दौरान भाषण देने के दौरान वे बेहोश हो गए और गिर गए. बताया जा रहा है कि अचानक मुख्यमंत्री रुपाणी को चक्कर आ गया. उनकी तबीयत अब ठीक बताई जा रही है. उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स के अनुसार लगातार स्ट्रेस की वजह से मुख्यमंत्री का ब्लड प्रेशर लो हो गया था. बता दें कि राज्य के छह नगर निगमों अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर और भावनगर के लिए 21 फरवरी…
तंजावुर. तमिलनाडु के तंजावुर जिले से एक विचित्र और दुखद मामला सामने आया है. खबरों के मुताबिक मेला अलंगम क्षेत्र में आठ दिन की दो जुड़वा बहनों को बंदर उठा ले गए. उनमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक घर की छत पर घायल अवस्था में मिली. बच्चियों के माता-पिता का कहना है कि बंदरों ने छत की टाइलें हटाकर घर में प्रवेश किया था. उस समय बच्चियों के पिता राजा काम पर थे, जबकि उनकी मां भुवनेश्वरी घर में ही खाना बना रही थीं. हालांकि मीडिया से हुई बातचीत में पुलिस का कहना है कि अभी कुछ…
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने अपने राज्यसभा नामांकन को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि यदि उन्हें सौदा ही करना होता तो, सिर्फ राज्यसभा सीट से बात न बन पाती. मोदी सरकार द्वारा उन्हें राज्यसभा भेजने के सवाल पर गोगोई ने कहा, यदि मुझे सौदा ही करना होता तो क्या मैं एक राज्यसभा सीट से मानता? राज्यसभा अच्छा सौदा नहीं है. यदि सौदेबाजी ही करना होती तो कुछ बड़े चीज की मांग की जाती, न कि राज्यसभा सीट. इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्य…
गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने से बर्खास्त सिपाही दिग्विजय राय ने गोरखपुर में 3 हत्याएं करने की धमकी देकर सनसनी फैला दी है. अपने फेसबुक पेज पर लाइव होकर गोरखपुर पुलिस को चैलेंज देते हुए कहा कि शहर में लगातार तीन हत्या करेगा. गोरखपुर पुलिस के अंदर दम है तो रोक ले. बता दें कि सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई कैंट पुलिस ने सिरफिरे सिपाही के खिलाफ धमकी और आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. साइबर सेल और सर्विलांस टीम की मदद से…
????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 15फरवरी दिन सोमवार2021???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि* ********************* ✍️ मुझे अपनी सरहदों की रक्षा के लिए देश को एक और योद्धा को समर्पित करने पर गर्व हो रहा है: प्रधानमंत्री मोदी ✍️ मोदी ने तमिलनाडु में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की ✍️सत्ता में आने पर कांग्रेस कभी भी सीएए लागू नहीं करेगी : राहुल ✍️जब तक किसानों की मांगें नहीं मान ली जातीं तब तक…
पुलवामा हमले कि दूसरी बरसी पर शहीद जवानों को कुणाल षाड़ंगी ने किया याद, जमशेदपुर में शहीद स्मारक स्थल पर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल “तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोये नहीं, गर्व इतना था कि हम देर तक रोये नहीं ” दो साल पहले 14 फ़रवरी 2019 को कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद 40 सीआरपीएफ के जवानों ने देश के लिए सर्वोच बलिदान दिया था। रविवार को इस आतंकी हमले के दो साल हो गये। पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस केंद्र में स्थापित शहीद स्मारक स्थल पहुँचकर पूर्व…
खड़ंगाझार बजरंग अखाड़ा समिति ने पुलवामा शहीदों को अर्पित किया श्रद्धाजंलि खड़ंगाझार स्थित सामुदायिक विकास मैदान बजरंग अखाड़ा समिति की ओर से रविवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। बारीनगर से सटे शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित उक्त बैठक में आगामी रामनवमी आयोजन के संदर्भ में चर्चाएँ हुई। पुनः आगामी रविवार को राधाकृष्ण मंदिर में अगली बैठक निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के समापन में श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन हुआ। पुलवामा में पाकिस्तान प्रायोजित आत्मघाती हमले की दूसरी बरसी पर शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए कमिटी के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान…
