Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंदरों का आतंक, जुड़वा बच्चियों को उठा ले गए, एक की मौत और एक घायल
    Breaking News Headlines

    बंदरों का आतंक, जुड़वा बच्चियों को उठा ले गए, एक की मौत और एक घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तंजावुर. तमिलनाडु के तंजावुर जिले से एक विचित्र और दुखद मामला सामने आया है. खबरों के मुताबिक मेला अलंगम क्षेत्र में आठ दिन की दो जुड़वा बहनों को बंदर उठा ले गए. उनमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक घर की छत पर घायल अवस्था में मिली. बच्चियों के माता-पिता का कहना है कि बंदरों ने छत की टाइलें हटाकर घर में प्रवेश किया था. उस समय बच्चियों के पिता राजा काम पर थे, जबकि उनकी मां भुवनेश्वरी घर में ही खाना बना रही थीं.

    हालांकि मीडिया से हुई बातचीत में पुलिस का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बयान दिया है कि शनिवार दोपहर हमारे पास फोन आया कि एक दंपत्ति की नवजात बच्चियां गायब थीं. इसके बाद थाने से एक टीम उनके घर के लिए रवाना हुई. खोजबीन के बाद एक शिशु टाइल की छत के ऊपर पाया गया था, जबकि कुछ ही देर के बाद घर के पीछे गड्ढे में दूसरे बच्चे का शव पड़ा मिला.

    इन पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हमें मिली जानकारी के अनुसार, मां घर के अंदर खाना बना रही थी, जबकि जुड़वा बच्चियां सो रही थीं. ये कैसे हो सकता है? फिर, इस क्षेत्र में बंदर समूह में एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं, लेकिन वे उग्र नहीं हैं. इस क्षेत्र में हमें बंदरों से खतरे से जुड़ी और कोई शिकायत नहीं मिली है.

    वहीं, एक वन अधिकारी ने भी इस घटना पर अविश्वसनीयता जताते हुए मीडिया को बताया है कि घर में प्रवेश करने के लिए छत की टाइल्स को उखाडऩे और उसी छेद से वापिस निकल आने जैसी घटना पहले कभी सुनने को नहीं मिली. फिर शिशुओं के शरीर पर भी ऐसा कोई निशान मौजूद नहीं था, जो जानवरों द्वारा पकड़े जाने की तस्दीक करता हो. फिलहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और बच्चे के शव को तंजावुर के एक सरकारी अस्पताल में रखा गया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद उसे माता-पिता को सौंप दिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व सीजेआई जस्टिस गोगोई बोले- अगर सौदा होता तो सिर्फ राज्यसभा सीट से बात न बनती
    Next Article गुजरात: वडोदरा में भाषण देने के दौरान बेहोश होकर गिरे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी

    Related Posts

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    August 9, 2026

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.