तेहरान. अमेरिका और इजराइल के साथ चल रहे तनाव के बीच ईरान की सेना ने एक नई मिसाइल के सफल परीक्षण का दावा किया है. यह मिसाइल 300 किमी तक मार करने में सक्षम है. आर्म्ड ग्राउंड फोर्स के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल किओमार्स हैदरी ने कहा कि इस मिसाइल को ईरान ने स्वदेशी तकनीक से बनाया है. इस टेस्टिंग में मिसाइल की क्षमता का परीक्षण किया गया जो पूरी तरह से सफल रहा. हैदरी ने कहा कि यह मिसाइल किसी भी मौसम में अपने लक्ष्य को भेदने में पूरी तरह से सक्षम है. इससे पहले ईरान के रक्षा मंत्री ने…
Author: Devanand Singh
सीधी . मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार 16 फरवरी की सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां रामपुर नैकिन थाना इलाके में सुबह करीब 7.30 बजे एक बस नहर में जा गिरी. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशानसन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. पता चला है कि घटना के समय बस में करीब 60 यात्री सवार थे. जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस सतना की ओर जा रही थी. सीधी स्थित रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के पटना पुल पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में बघवार, चोरगढ़ी समेत आसपास के…
ढाका. बांग्लादेश सरकार ने सोमवार को म्यांमार से आए रोहिंग्या शरणार्थियों के चौथे समूह को बंगाल की खाड़ी में विकसित किए गए नए द्वीप पर भेजा. मानवाधिकार समूहों द्वारा इस प्रक्रिया को रोके जाने का आह्वान किए जाने के बावजूद शरणार्थियों को द्वीप पर भेजा गया. बांग्लादेशी नौसेना के कमांडर मुजम्मिल हक ने संवाददाताओं से कहा कि कोक्स बाजार के शरणार्थी शिविरों में रह रहे करीब 2,000 रोहिंग्याओं को नए विकसित किए गए भसान चार द्वीप पर भेजा गया है. इस द्वीप को विशेष तौर पर पड़ोसी देश म्यांमार से आए एक लाख रोहिंग्याओं को बसाने के लिए विकसित किया…
चमोली. उत्तराखंड के चमोली आपदा के बाद लगातार 10वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब रेस्क्यू टीम की उम्मीदें भी टूटती जा रही हैं. अब क्षत-विक्षत शव ही निकल रहे हैं. उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि चमोली में दिन-रात रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन अब लोगों के जिंदा होने की आस नहीं है. ऐसे में 3-4 दिन से ज्यादा रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चल सकता है. हालांकि, उसके बाद भी साफ-सफाई का काम जारी रहेगा. अब तक 56 लोगों के शव बरामद आपदा वाले इलाके से अब तक 56 लोगों के शव बरामद किए जा चुके…
नई दिल्ली. देश में बीते दो हफ्तों से संक्रमण के रोजाना मामले 15 हजार से कम दर्ज हो रहे हैं. इसके अलावा करीब डेढ़ महीने से मौतों का आंकड़ा भी घटकर 200 से नीचे आ गया है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस महामारी के 9 हजार 121 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कल 81 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक 87 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा टीका लगना शुरू हो गया है. जानिए देश में कोरोना की…
वसंत पंचमी पर कर्मवीरों का आभार, कोरोना काल में भी पूरी निष्ठा से निभाया कर्तव्य देश अब कोरोना महामारी से उबर रहा है, टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। लेकिन, इस कोरोना काल में भी जिन्होंने पूरी निष्ठा से कर्तव्य निभाया, उनमें डॉक्टर, जिला प्रशासन स्वास्थ्य कर्मी पुलिस पदाधिकारी पत्रकार , सफाईकर्मी, स्वयंसेवी संस्थाएं, राजनीतिक दल के कार्यकर्ता, अखबार पत्रिका के वितरक व अभिकर्ता बंधु भी शामिल हैं। हर विपरीत परिस्थिति में इन्होंने पूरे मनोयोग से आपकी सेवा में तत्पर रहें इनकी लगन, निष्ठा और कर्तव्यवोध का हम तहेदिल से सम्मान करते हैं और ज्ञान के पर्व बसंत पंचमी पर…
????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 16फरवरी दिन मंगलवार2021???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : जय माँ शारदे,बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं* ********************* ✍दुनिया की राजनीति में छाए ‘इंडियन’.. 15 देशों में ‘लीड’ कर रहे 200 से ज्यादा भारतीय नेता ✍WHO का ग्रीन सिग्नल, अब दुनिया भर में लगाई जाएगी सीरम इंस्टिट्यूट की कोरोना वैक्सीन ✍दिशा की गिरफ्तारी पर राहुल ने कहा: भारत खामोश नहीं होने वाला है ✍महाराष्ट्र के जलगांव में ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत,…
मुंबई. महाराष्ट्र के जलगांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 मजदूरों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जलगांव के यावल के पास पपीते से भरा ट्रक पलटा है, जिसके कारण ये हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार पपीते से भरा ट्रक धुले से रावेल की ओर जा रहा है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है. हादसे के कारणों के बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जलगांव में सोमवार की सुबह पपीते से भरा…
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कार्यालयों में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर नई मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है. इसके अनुसार अगर संक्रमण के एक या दो मामले सामने आते हैं तो केवल उतने ही भाग को सैनिटाइज करने की आवश्यकता पड़ेगी, जहां पिछले 48 घंटे में मरीज की गतिविधियां रही हों. शनिवार को जारी एसओपी के अनुसार तय नियमों के तहत सैनिटाइज करने के बाद कार्य शुरू किया जा सकता है. मंत्रालय ने कहा कि अगर कार्यस्थल पर कई मामले सामने आते हैं तो पूरी इमारत अथवा ब्लॉक को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया करनी…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के साथ ही लोकसेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रदेश के छात्र-छात्राओं को योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अभ्युदय कोचिंग में करीब पांच लाख ने पंजीकरण कराया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अभ्युदय कोचिंग का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान वह इसमें पंजीकरण कराने वाले कुछ छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे. इस अभ्युदय कोचिंग में पढ़ाई बसंत पंचमी पर 16 फरवरी से शुरू होगी. सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने सरकारी आवास अभ्युदय योजना का शुभारंभ करेंगे. सुबह दस बजे होने वाले इस…
