Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 60 यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 4 के शव मिले, कई डूबे, रेस्क्यू जारी, अफरातफरी
    Breaking News Headlines

    मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 60 यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 4 के शव मिले, कई डूबे, रेस्क्यू जारी, अफरातफरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीधी . मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार 16 फरवरी की सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां रामपुर नैकिन थाना इलाके में सुबह करीब 7.30 बजे एक बस नहर में जा गिरी. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशानसन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. पता चला है कि घटना के समय बस में करीब 60 यात्री सवार थे.

    जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस सतना की ओर जा रही थी. सीधी स्थित रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के पटना पुल पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में बघवार, चोरगढ़ी समेत आसपास के करीब 60 यात्री सवार थे. नहर इतनी गहरी है कि बस पूरी तरह उसमें डूब गई है.

    प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई. क्रेन के जरिए बस को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह मिल नहीं रही. एसडीआरएफ की टीम लोगों को बाहर निकालने में लगी हुई है. बचाव कार्य में गोताखोरों की मदद ली जा रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर 7 लोगों को बाहर निकाला गया, इसमें 4 की मौत हो चुकी थी.

    घटना की जानकारी मिलते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीधी के कलेक्टर से बातचीत कर जानकारी ली. उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश देते हुए बाणसागर डैम से नहर की ओर आ रहे पानी को रोकने की बात कही. बाणसागर डैम से निकलने वाले पानी को बंद करा दिया गया है. जिससे बस को तेज बहाव से रोका जा सके. बाणसागर के पानी को सिहावल नहर में भेजा जा रहा है, जिससे नहर का जलस्तर कम हो और लोगों को बचाया जा सके. घटना की जानकारी लगते ही बस में सवार लोगों के स्वजन भी मौके पर पहुंच रहे हैं मौके पर कोहराम मचा हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleम्यांमार से रोहिंग्या शरणार्थियों का आना जारी, बांग्लादेश ने सबको नए द्वीप पर भेजा
    Next Article ईरानी सेना ने किया नई मिसाइल का सफल परीक्षण, टेंशन में आ सकते हैं अमेरिका-इजराइल

    Related Posts

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    June 25, 2026

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.