Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाक पीएम इमरान खान ने की टीम इंडिया की तारीफ, कहा इसलिये बनी दुनिया की शीर्ष टीम
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाक पीएम इमरान खान ने की टीम इंडिया की तारीफ, कहा इसलिये बनी दुनिया की शीर्ष टीम

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पाकिस्तान के पीएम और पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इरमान खान ने टीम इंडिया की तारीफ की है. इरमान खान ने बताया है कि कैसे टीम इंडिया पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान और दूसरे देशों से आगे निकल गई है. इमरान खान का मानना है कि भारत अपने बुनियादी क्रिकेट ढांचे में सुधार के कारण ही दुनिया की एक शीर्ष टीम बन रहा है.

    इमरान ने क्रिकेट में पाकिस्तान के पीछे रहने की बात को स्वीकार किया है. इमरान ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा ही एक अच्छी टीम थी लेकिन क्रिकेट सरंचना में सुधार नहीं करने के कारण विश्व में दबदबे वाली टीम नहीं बन सकी. इमरान ने कहा कि आज भारत को देखिये, वे दुनिया में शीर्ष टीम बन रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अपने ढांचे में सुधार किया है, हालांकि हमारे पास ज्यादा प्रतिभायें हैं.

    इमरान खान ने हालांकि पाकिस्तान में क्रिकेट ढांचे में सुधार होने का दावा किया. उन्होंने कहा कि किसी ढांचे को काम करने और प्रतिभा को तराशने में समय लगता है लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी टीम भी दुनिया की शीर्ष टीम बनेगी. वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य संरक्षक इमरान ने कहा कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनके पास खेल के लिये ज्यादा समय नहीं है.

    इमरान खान के पीएम बनने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट में सुधार के बड़े दावे किए गए थे. लेकिन पाक पीएम के तौर पर इरमान खान का आधा कार्यकाल पूरा होने के बावजूद देश में क्रिकेट की बेहतरी के लिए कुछ खास कदम नहीं उठाए गए हैं. हाल ही में पीसीबी में नए विवाद भी उभरकर सामने आए हैं, जिनका असर टीम की परफॉर्मेंस में भी देखने को मिलता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleत्रिपुरा के सीएम बिप्लव कुमार देब का दावा, नेपाल और श्रीलंका में सरकार बनायेंगे अमित शाह
    Next Article योगी सरकार का प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को तोहफा, मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग

    Related Posts

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.