Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेताओं ने जिला उपायुक्त समेत वरीय पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात, दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा नेताओं ने जिला उपायुक्त समेत वरीय पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात, दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2021Updated:February 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेताओं ने जिला उपायुक्त समेत वरीय पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात, दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की

    ■ कार्रवाई ना होने पर शरारती तत्वों का मनोबल बढ़ रहा, साक्ष्य के आधार पर हो दोषियों पर कार्रवाई: गुंजन यादव

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बर्मामाइंस रघुवर नगर में भाजमो कार्यकर्ता द्वारा किये गए उपद्रव पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया। शनिवार को हुए मुलाकात में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को सभी घटनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बर्मामाइंस रघुवर नगर में लगे सरकारी बोर्ड एवं सरकारी शिलापट्ट को भारतीय जनता मोर्चा के उपद्रवी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते हुए काले रंग से रंग दिया। इस घटना के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बर्मामाइंस थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इस प्राथमिकी के साथ साक्ष्य सौंपने के बावजूद दोषियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

     

     

     

    कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में परिणाम घोषणा के पश्चात तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों के शिलापट्ट को रात के अंधेरे में तोड़कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास लगातर किया जा रहा है। समय-समय पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उपरोक्त घटना की जानकारी जिला के वरीय पदाधिकारियों को देते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन प्रशासन ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की। जिनसे शरारती तत्वों का मनोबल बढ़ता गया और उन्होंने खुलेआम जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बर्मामाइंस क्षेत्र में श्री रघुवर दास के नाम पर लगे शिलापट्टों पर कालिख पोत दिया एवं क्षतिग्रस्त किया।

    सभी बातों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए वरीय पदाधिकारियों ने कहा कि घटना के विभिन्न पहलुओं पर प्रशासन कार्य कर रही है। इस घटना में दोषियों पर कार्रवाई हेतु एस.पी एवं ए.एस.पी के नेतृत्व में जांच चल रही है। वरीय पदाधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनपर संबंधित प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

    इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, जिला मंत्री मंजीत सिंह, पुष्पा तिर्की, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, आईटी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार एवं बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेन्द्र सरकार द्वारा नवरत्नों को प्रोत्साहन देने के कारण विभिन्न क्षेत्रों में अपेक्षित परिणाम सामने आया: सांसद विद्युत वरण महतो
    Next Article नियोजन नीति को लेकर भाजपा का हेमंत सरकार पर जुबानी हमला तेज़, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का तंज-“यह सरकार है या सर्कस”

    Related Posts

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    May 10, 2026

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    May 10, 2026

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का चयन

    शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, किताब वितरण में लापरवाही पर 7 बीपीओ को शो-कॉज

    सिदगोड़ा के बागुनहातु में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित।

    बढ़ती गर्मी में राहत: पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पेयजल सेवा शुरू की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.