वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंत्री बन्ना गुप्ता ने मांगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से झारखंड के लिए विशेष सहूलियत ग्रामीण इलाकों में मैन्युअल निबंधन की अनुमति: बन्ना गुप्ता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के साथ हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विशेष सहूलियत देने का आग्रह किया हैं। इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने मांग किया कि सरकार ने ऑक्सीजन की बढ़ते जरूरत को ध्यान में रखते हुए गुजरात से 4000 ऑक्सीजन सिलेंडर को खरीदने का ऑर्डर दिया है लेकिन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी को फैक्ट्री में लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई नही होने के कारण सिलेंडर नही मिल रहा…
Author: Devanand Singh
झारखंड ब्रेकिंग:16 मई से बढ़ेगी सख्ती, शादी समारोह में 11 लोगों से जायदा लोग नहीं हो सकेंगे शामिल, राज्य के बाहर आवाजाही पर रोक, निजी गाड़ियों के आवागमन पर रहेगी पाबंदी, बसों के परिचालन पर भी रोक, हाट बाजारों पर लग सकती है रोक। झारखंड में 27 मई तक बढ़ायी गयी लॉकडाउन, 16 मई से और बढ़ जायेगी सख्ती, एक जिले से दूसरे जिले जाने पर रोक, टेम्पो से लेकर सारी गाड़ियों के परिवहन पर रोक, बढ़ेगी और सख्तियां, शादियों पर पाबंदी राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को दो सप्ताह विस्तारित करने का निर्णय अब स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 को लेकर उत्तरी छोटानागपुर के सांसदों और विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया विचार-विमर्श, मिले कई अहम सुझाव सभी जिलों में ऑक्सीजन बैंक और सदर अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तेजी से चल रही प्रक्रिया, इस माह के अंत तक लगभग 100 वेंटिलेटर्स इंस्टॉल कर चालू कर दिए जाएंगे मैन पावर की कमी से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेजों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों, नर्सिंग की ट्रेनिंग लेने वालों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पांच लाख मेडिसीन…
चाकुलिया प्रखंड में होम आइसोलेटेड मरीजों को नहीं मिली दवा तो कुणाल षाड़ंगी ने किया ट्वीट, पहुँची मदद ● डीसी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मरीजों को सौंपी दवाईयां ● ग्रामीण इलाकों में होम आइसोलेशन में रहे मरीजों के लिए विशेष सहायता केंद्र चालू हो : कुणाल पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाकों में होम आइसोलेटेड मरीजों को तय समय पर उचित देखरेख नहीं होने से असुविधाएं उतपन्न हो रही है। चाकुलिया प्रखंड के कलियाम गांव में बीते 10 मई को प्रशासन की स्तर से कोविड जाँच संपन्न हुई थी। इस जाँच में 28 में से…
स्वस्थ भारत के लिए देश की नर्सों की प्रतिबद्धता उत्कृष्ट: मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात नर्सों के प्रति आभार जताते हुए बुधवार को कहा कि स्वस्थ भारत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उत्कृष्ट है। मोदी ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कड़ी मेहनत करने वाली देश की नर्सों के प्रति आभार जताने का दिन है। एक स्वस्थ भारत के प्रति उनका कर्तव्य, जज्बा और प्रतिबद्धता उत्कृष्ट है।’’ ज्ञात हो कि समाज सुधारक और आधुनिक नर्सिंग सेवा की…
कोरोना वायरस: देश में एक दिन में रिकॉर्ड 4,205 लोगों की मौत, 3.48 लाख नए मामले आए सामने भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 4,205 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,54,197 हो गई, जबकि संक्रमण के 3,48,421 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,33,40,938 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मामले कम होकर 37,04,099 हो गए, जो संक्रमण के कुल मामलों का 15.87 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के…
CM ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखी चिठ्ठी, वैक्सीन उत्पादन में तेजी के लिए जमीन देने की पेशकश पूरे देश सहित पश्चिम बंगाल (corona virus in bengal) में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं वैक्सीनेशन प्रोग्राम में लगातार तेजी देखी जा रही है। इन सबके बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को वैक्सीन की आपूर्ति और उत्पादन क्षमत बढ़ाने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी लिखी है। चिठ्ठी में, ममता ने वैक्सीन की जरूरत को अहम बताते हुए इसकी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए जमीन और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट…
कांग्रेस ने कहा- बेरहम न बने केंद्र सरकार, वैक्सीन से हटाए जीएसटी कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार पर ‘आपदा में अवसर वाली सरकार’ होने का आरोप लगाया। कहा कि उसे अपना राजधर्म निभाते हुए कोरोना महामारी से निपटने के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरणों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे से मुक्त करना चाहिए। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह दावा भी किया कि अगर वैक्सीन, ऑक्सिजन कंसंट्रेटर और रेमडेसिविर इंजेक्शन से जीएसटी हटा ली जाए तो जनता और राज्य सरकारों को 6000 करोड़ रुपये का वार्षिक फायदा होगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘टीके पर पांच फीसदी पर…
डोर टू डोर वैक्सीनेशन मुंबई हाई कोर्ट में सुनवाई कोर्ट ने कहा पहले करते तो कई बुजुर्गों की जान बच सकती थी बॉम्बे हाई कोर्ट में बुजुर्गों के लिए डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन शुरू करने के लिए याचिका दाखिल की गई है। बुधवार को याचिका पर हाई कोर्ट की डिविजन बेंच ने सुनवाई की। चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस जीएस कुलकर्णी की बेंच ने बीएमसी के वॉर्डवार वैक्सीनेशन प्रोग्राम के बारे में पूछा है और महानगरपालिका से जवाब दाखिल करने को कहा है। याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस कुलकर्णी ने कहा कि अगर कुछ महीने पहले डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन प्रोग्राम की…
उपायुक्त के पहल पर मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर ने जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावां को उपलब्ध कराया 400 मेडिसिन किट कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से हो रहे वृद्धि को देखते हुये जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावां ने कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए ऑक्सीजन सपोर्टेड एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता एवं हम आइसोलेसन में रह रहे संक्रमित मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु लगातार प्रयासरत है। उपायुक्त सरायकेला-खरसावां श्री अरवा राजकमल के पहल पर आज उपायुक्त कार्यालय में मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर ने जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावां को 400 मेडिसिन किट उपलब्ध कराया । जिसके लिए उपायुक्त ने मारवाड़ी महिला मंच को…
