Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » CM ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखी चिठ्ठी, वैक्सीन उत्पादन में तेजी के लिए जमीन देने की पेशकश
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    CM ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखी चिठ्ठी, वैक्सीन उत्पादन में तेजी के लिए जमीन देने की पेशकश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    CM ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखी चिठ्ठी, वैक्सीन उत्पादन में तेजी के लिए जमीन देने की पेशकश
    पूरे देश सहित पश्चिम बंगाल (corona virus in bengal) में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं वैक्सीनेशन प्रोग्राम में लगातार तेजी देखी जा रही है। इन सबके बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को वैक्सीन की आपूर्ति और उत्पादन क्षमत बढ़ाने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी लिखी है। चिठ्ठी में, ममता ने वैक्सीन की जरूरत को अहम बताते हुए इसकी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए जमीन और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट मुहैया करने की पेशकश की है।
    ममता बनर्जी ने पत्र में कहा कि ‘वैक्सीन ही कोरोना महामारी का वास्तविक एंटीडोट है। इसकी बड़े पैमाने पर लोगों की जरूरत है जबकि देश में वैक्सीन का उत्पादन बेहद अपर्याप्त और महत्वहीन है। बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगभग 10 करोड़ लोगों और देश में 140 करोड़ लोगों को टीकाकरण की आवश्यकता है, लेकिन केवल कुछ प्रतिशत आबादी को ही वैक्सीनेट किया गया है।
    बिना देरी के आयात करें वैक्सीन- ममता
    ममता बनर्जी ने कहा कि विश्व स्तर पर कई निर्माता हैं और पीएम से वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की मदद से प्रतिष्ठित और प्रामाणिक निर्माताओं की पहचान करने की गुजारिश की है। हमारे लिए इस देश में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से वैक्सीन का तेजी से आयात करना संभव है। उन्होंने पीएम से आग्रह किया है कि बिना किसी और देरी के इसके लिए कोशिश शुरू करनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस ने कहा- बेरहम न बने केंद्र सरकार, वैक्सीन से हटाए जीएसटी
    Next Article कोरोना वायरस: देश में एक दिन में रिकॉर्ड 4,205 लोगों की मौत, 3.48 लाख नए मामले आए सामने

    Related Posts

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    June 29, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    June 29, 2026

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    झारखंड साहित्य सभा के तत्वावधान में त्र्यंबक महादेव मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.