Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 को लेकर उत्तरी छोटानागपुर के सांसदों और विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया विचार-विमर्श, मिले कई अहम सुझाव
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 को लेकर उत्तरी छोटानागपुर के सांसदों और विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया विचार-विमर्श, मिले कई अहम सुझाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2021No Comments8 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 को लेकर उत्तरी छोटानागपुर के सांसदों और विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया विचार-विमर्श, मिले कई अहम सुझाव

    सभी जिलों में ऑक्सीजन बैंक और सदर अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तेजी से चल रही प्रक्रिया, इस माह के अंत तक लगभग 100 वेंटिलेटर्स इंस्टॉल कर चालू कर दिए जाएंगे

    मैन पावर की कमी से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेजों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों, नर्सिंग की ट्रेनिंग लेने वालों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है

    राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पांच लाख मेडिसीन किट का वितरण लोगों के बीच किया जाएगा

    ◆हम सभी परस्पर एक-दूसरे के सहयोग औऱ सहभागिता के साथ कोरोना से निपटने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं

    ◆सीमित संसाधनों के साथ कोविड-19 से निपटने के लिए व्यवस्था को तेजी से किया जा रहा है दुरुस्त: हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री, झारखंड

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का कोविड-19 के बढ़ रहे संक्रमण को लेकर जन प्रतिनिधियों के साथ तीन दिनों से मंथन का सिलसिला लगातार जारी है। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सांसदों और विधायकों के साथ विस्तार से चर्चा की। सांसदों और विधायकों ने कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम तथा संक्रमितों के इलाज को लेकर आ रही समस्याओं से अवगत कराने के साथ कई अहम सुझाव भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड समेत पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर रही है। यह हम सभी के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, लेकिन हम सभी परस्पर एक-दसरे के सहयोग औऱ सहभागिता के साथ कोरोना से निपटने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि कोरोना के खिलाफ जंग में जरूर कामयाबी मिलेगी।

    व्यवस्था को पुख्ता करने का तेजी से हो रहा प्रयास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के शुरुआती दिनों में व्यवस्था अस्तव्यस्त हो गई थी। संक्रमण और इलाज को लेकर काफी अफरा-तफरी का माहौल था, लेकिन सरकार द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों से अब स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफलता मिल रही है। संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए जरूरी चिकित्सीय संसाधन अस्पतालों में लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। सीमित संसाधनों के साथ कोरोना से जुड़ी तमाम व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम तेजी के साथ चल रहा है। हमारा प्रयास है कि इस संक्रमण से बचाव को लेकर सभी ऐहतियाती कदम जल्द से जल्द उठाएं जाएं, ताकि राज्यवासियों को इसका पूरा फायदा मिल सके।

    देश को दे रहे हैं ऑक्सीजन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और मानव हित में झारखंड लगातार दूसरे राज्यों को ऑक्सीजन मुहैय्या करा रहा है। आपदा के इस काल में देश के लोगों की मदद कर सके, संक्रमितों की जान बचा सकें, इसी सोच के साथ राज्य सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में संक्रमितों के समुचित और बेहतर इलाज के लिए सरकार सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

    चिकित्सीय संसाधनों को लगातार बढ़ाने का हो रहा प्रयास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को लेकर चिकित्सीय संसाधनों को लगातार बढ़ाने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है। लोगों को संक्रमण से किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। इस सिलसिले में राज्यस्तर पर टॉल फ्री नंबर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निराकऱण किया जा रहा है। अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड, वेंटिलेटर्स, आईसीयू औऱ ऑक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त व्यवस्था है। संजीवनी वाहन के माध्यम से अस्पतालों के लिए चौबीस घंटे इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। अमृत वाहिनी एप के माध्यम से बेडों की जानकारी और बुकिंग, ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श समेत कई अन्य सुविधाएं मुहैय्या कराई गई है। वहीं कोविड सर्किट के जरिए संक्रमितों को ऑक्सीजनयुक्त बेड उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा सभी सदर अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही सभी जिलों में ऑक्सीजन बैंक बनाने का भी सरकार ने निर्णय लिया है।

    मैन पावर की कमी को दूर करुने के लिए हो रहा प्रयास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य क्षेत्र को व्यापक तरीके से प्रभावित किया है। खासकर चिकित्सक, नर्स, पैरा मेडिकल कर्मी, तकनीशियन समेत अन्य स्वास्थकर्मियों की काफी कमी हो गई है। इस समस्या से सरकार वाकिफ है और इसे दूर करने के विकल्प पर विचार कर रही है। इस बाबत मेडिकल कॉलेजों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों, नर्सिंग की ट्रेनिंग लेने वालों को बहाल करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया जा चुका है। वहीं वैसे अवकाश प्राप्त चिकित्सक अथवा अन्य स्वास्थ्य कर्मी जो अपनी सेवा देने को इच्छुक है, उनका भी सरकार इस विपदा की घड़ी में सहयोग लेगी। उन्होंने सांसदों और विधायकों से कहा कि अगर अवकाश प्राप्त चिकित्सक, नर्स औऱ अन्य स्वास्थकर्मी इस बाबत उनसे संपर्क करते हैं, तो उसकी पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि उनकी सेवा सरकार ले सके।

    स्वास्थ्यकर्मियों का 50 लाख का बीमा करा रही सरकार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्रंट लाइन वर्कर्स के तौर पर काम कर रहे चिकित्सक, नर्स समेत सभी स्वास्थ्य कर्मियों का 50 लाख का बीमा सरकार करा रही है। इसके अलावा कोरोना की वजह से जिन स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हो चुकी है, उनके लंबित बीमा राशि के भुगतान की दिशा में सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं।

    वेंटिलेटर्स के इंस्टॉलेशन को लेकर कदम उठा रही सरकर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अस्पतालों में वेंटिलेटर्स उपलब्ध हें, लेकिन इंस्टॉलेशन नहीं होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है इसकी वजह तकनीशियों की कमी है। इस बाबत केंद्र सरकार से तीन तकनीशियनो की टीम की मांग की गई थी, लेकिन एक ही टीम झारखंड में वेंटिलेशन इंस्टॉल करने के लिए मिली है। कोशिश है कि इस माह के अंत तक वेंटिलेटर्स को इंस्टॉल कर उसे चालू कर दिया जाये। हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लोग वेंटिलेटर्स तक नहीं पहुंचें, उससे पहले की इलाज प्रक्रिया में वे स्वस्थ हो जाएं, सरकार का यही प्रयास है।

    सभी जिलों के लिए नोडल पदाधिकारी हैं नियुक्त

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 को लेकर सभी जिलों के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन सभी नोडल पदाधिकारियों का संपर्क नंबर आप सभी सांसदों व विधायकों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। नोडल पदाधिकारियों से बेड, ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटिलेटर्स और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जानकारी ली जा सकती है, साथ ही अगर कोई समस्या अथवा जरूरत हो तो इसकी भी जानकारी उनके माध्यम से सरकार तक पहुंचा सकते हैं।

    9 जिलों में आरटीपीसीआर लैब हो रहा स्थापित

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना जांच की गति को तेज करने के लिए सरकार लगातार कोशिशें करती आ रही है। इस सिलसिले में 9 और जिलों में आरटीपीसीआर लैब स्थापित किया जा रहा है, वहीं इस माह के अंत तक दो कोबास मशीनों को इंस्टॉल कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

    पांच लाख मेडिसीन किट का होगा वितरण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमितों अथवा संक्रमण के लक्षण पाए जाने वाले लोगों की चिकित्सा को लेकर सरकार गंभीर है। इस सिलसिले मे पांच लाख मेडिसीन किट आंगनबाड़ी केंद्रों को मुहैय्या कराया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध होगा, जिसका लाभ लोग ले सकते हैं।

    टीकाकरण अभियान को लेकर लोगों को किया जा रहा जागरूक

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना जांच और टीकाकऱण को लेकर ग्रामीण इलाकों में काफी भ्रांतियां है। टीका लेने से लोग परहेज कर रहे हैं। जांच कराने में भी वे संकोच कर रहे हैं। ऐसे में ग्रमीणों को टीकाकऱण और जांच कराने के लिए जागरूक किया जाना बेहद जरुरी है। इसमें सभी जन प्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है, ताकि सामाजिक रूप से उन्हें जागरूक किया जा सके। वहीं, टीकाकऱण को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठान, कंपनियों, निजी अस्पतालों से समन्वय बनाने का भी सरकार प्रयास कर रही है।

    बिजली की किल्लत को दूर की जाएगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विभिन्न इलाकों से पावर कट को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही है। कोरोना काल में बिजली की निर्बाध आपूर्ति को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने सांसदों और विधायकों से कहा कि मोबाइल व्हाट्स एप्प 94311-35515 पर बिजली से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दे सकते हैं। आपकी शिकायतों का निराकऱण किया जाएगा।

    इन सांसदों और विधायकों ने विचार-विमर्श में दिए अहम सुझाव

    सांसदों में श्री जयंत सिन्हा, श्री पशुपति नाथ सिंह, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, श्री सुनील कुमार सिंह और श्री चंद्र प्रकाश चौधरी, झारखंड के मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता और विधायकों में श्री बाबूलाल मरांडी, श्री सरफराज अहमद, श्री मथुरा प्रसाद महतो, श्री उमा शंकर अकेला, सुश्री अंबा प्रसाद, श्रीमती ममता देवी, श्री जयमंगल सिंह, श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह, श्रीमती नीरा यादव, श्री जयप्रकाश भाई पटेल, श्री मनीष जायसवाल, श्री किशुन कुमार दास, श्री केदार हाजरा, श्री बिरंची नारायण, श्री अमर कुमार बाउरी, श्रीमती अपर्णा सेन गुप्ता, श्री राज सिन्हा, श्री ढुलू महतो, श्री अमित कुमार यादव, श्री विनोद कुमार सिंह और श्री लंबोदर महतो ने कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने और संक्रमितों के बेहतर इलाज को लेकर अहम सुझाव दिए।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय से स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता , मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आय़ुक्त-सह- अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का और सचिव श्री विनय कुमार चौबे उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाकुलिया प्रखंड में होम आइसोलेटेड मरीजों को नहीं मिली दवा तो कुणाल षाड़ंगी ने किया ट्वीट, पहुँची मदद
    Next Article झारखंड में 27 मई तक बढ़ायी गयी लॉकडाउन, 16 मई से और बढ़ जायेगी सख्ती

    Related Posts

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    June 29, 2026

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    June 29, 2026

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    झारखंड साहित्य सभा के तत्वावधान में त्र्यंबक महादेव मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान: नवापारा-राजिम में जन-जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.