Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंत्री बन्ना गुप्ता ने मांगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से झारखंड के लिए विशेष सहूलियत
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंत्री बन्ना गुप्ता ने मांगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से झारखंड के लिए विशेष सहूलियत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंत्री बन्ना गुप्ता ने मांगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से झारखंड के लिए विशेष सहूलियत

    ग्रामीण इलाकों में मैन्युअल निबंधन की अनुमति: बन्ना गुप्ता

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के साथ हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विशेष सहूलियत देने का आग्रह किया हैं।

    इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने मांग किया कि सरकार ने ऑक्सीजन की बढ़ते जरूरत को ध्यान में रखते हुए गुजरात से 4000 ऑक्सीजन सिलेंडर को खरीदने का ऑर्डर दिया है लेकिन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी को फैक्ट्री में लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई नही होने के कारण सिलेंडर नही मिल रहा है इसलिए केन्द्र सरकार हस्तक्षेप कर अनुमति प्रदान करें।

    उन्होंने बताया कि झारखंड में काफी क्षेत्र सुदूर इलाकों में है जहां इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या हैं इसके कारण कोविन वेबसाइट से आने वाली ओटीपी नही मिल पा रही हैं और लोगों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग में दिक्कत हो रही हैं।अतः उन्होंने मांग किया कि ऑनसाइट निबंधन की अनुमति प्रदान करें ताकि टीकाकरण में कोई दिक्कत न आये।

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि करीब 6 लाख से अधिक कोविशिल्ड का सेकंड डोज लगाना बाकि हैं इसलिए तत्काल 10 लाख कोविशिल्ड केन्द्र सरकार उपलब्ध कराए।

    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार तेजी से कोरोना जांच करने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन हमारे पास संसाधन की कमी हैं इसलिए हमने 25 लाख RAT किट का ऑर्डर दिया था जबकि हमें मात्र 8 लाख 50 हजार प्राप्त हुए हैं जो कम है इसलिए केंद्र सरकार जल्द हमे बाकी किट उपलब्ध कराए।

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि 14 मई से शुरू होने वाले 18 साल से 44 साल के उम्र के लोगों को बड़े पैमाने पर टीका लगाया जाए इसके लिए सरकार तैयार है लेकिन हमारे पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नही हैं अतः केंद्र सरकार हमे पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराए, क्योंकि करीब 1.57 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है।

    उन्होंने बताया कि देश में 1057 ऑक्सीजन प्लांट की स्वीकृति मिली है जिसमे झारखंड को मात्र 1 ही प्लांट की अनुमति मिली है जबकि हमने 28 की मांग की थी अतः केंद्र सरकार तुरंत इसको लेकर अनुमति प्रदान करे।

    इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अवर स्वास्थ्य सचिव श्री अरुण सिंह, एनएचएम के निदेशक रवि शंकर शुक्ला भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 27 मई तक बढ़ायी गयी लॉकडाउन, 16 मई से और बढ़ जायेगी सख्ती
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.