Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल
    Uncategorized

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    राष्ट्र संवाद संवादाता
    सासाराम: बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर शनिवार को एक टूरिस्ट बस और तेल टैंकर के बीच हुई जोरदार टक्कर में लगभग 23 यात्री घायल हो गए। घायलों में 11 महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 10 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के तिरुपुर निवासी श्रद्धालु वाराणसी से दर्शन-पूजन कर टूरिस्ट बस से गया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शिवसागर थाना क्षेत्र में बस आगे चल रहे तेल टैंकर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
    हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई (NHAI) की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को तत्काल सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों पर चिकित्सकों की विशेष निगरानी रखी जा रही है।

    प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।
    पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया है। मामले की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल
    Next Article कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    Related Posts

    21 साल बाद मुख्यमंत्री के हाथों सोनपुर मेले का उद्घाटन, 32 दिनों तक चलेगा विश्व प्रसिद्ध मेला

    November 22, 2026

    गदरा के बस्तियों में घूम घूम कर 30 आंख के मरीजों को चिन्हित कर पूर्णिमा नेत्रालय अच्छे चिकित्सा के लिए भेजा जाएगा

    November 22, 2026

    NBajee overview and options

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    KBC 18 को मिला पहला करोड़पति, मजदूर के बेटे भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

    रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ की रिलीज टली, 27 नवंबर को नहीं आएगी फिल्म; नई तारीख का इंतजार

    यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस से सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए सपा ने बनाई 4 सदस्यीय कमेटी, रामगोपाल यादव को मिली कमान

    खूंटी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 4 की मौत, एक घायल

    KBC के सवाल पर पंजाब में बवाल, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस

    भारत-रूस कारोबार को मिलेगी नई दिशा, 59.86 अरब डॉलर के व्यापार के बीच एफटीए की पहल

    MP- शादी में शामिल होने जा रहे आर्मी जवान समेत तीन की मौत, खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो

    वृंदावन दर्शन के लिए आए भिंड के परिवार की कार हादसे का शिकार, 4 की मौत

    अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.