Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डोर टू डोर वैक्सीनेशन मुंबई हाई कोर्ट में सुनवाई कोर्ट ने कहा पहले करते तो कई बुजुर्गों की जान बच सकती थी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    डोर टू डोर वैक्सीनेशन मुंबई हाई कोर्ट में सुनवाई कोर्ट ने कहा पहले करते तो कई बुजुर्गों की जान बच सकती थी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डोर टू डोर वैक्सीनेशन मुंबई हाई कोर्ट में सुनवाई कोर्ट ने कहा पहले करते तो कई बुजुर्गों की जान बच सकती थी
    बॉम्बे हाई कोर्ट में बुजुर्गों के लिए डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन शुरू करने के लिए याचिका दाखिल की गई है। बुधवार को याचिका पर हाई कोर्ट की डिविजन बेंच ने सुनवाई की। चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस जीएस कुलकर्णी की बेंच ने बीएमसी के वॉर्डवार वैक्सीनेशन प्रोग्राम के बारे में पूछा है और महानगरपालिका से जवाब दाखिल करने को कहा है। याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस कुलकर्णी ने कहा कि अगर कुछ महीने पहले डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन प्रोग्राम की शुरुआत कर दी जाती तो महत्वपूर्ण हस्तियों समेत तमाम बुजुर्गों की जान बच सकती थी।

    याचिकाकर्ता धृति कपाड़िया ने अपनी याचिका में 75 साल से ऊपर के बुजुर्ग, दिव्यांगों और मरीजों के लिए घर-घर जाकर वैक्सीनेशन की मांग की थी। अपनी याचिका में उन्होंने कहा कि बीएमसी यूं तो सही दिशा में काम कर रही है, मगर कई बुजुर्ग आज भी वैक्सीन से वंचित हैं।

    राज्यों के पास कोरोना वैक्सीन की भारी किल्लत, सीधे विदेशों कंपनियों से डोज खरीदने की तैयारी
    एएसजी ने कहा, केंद्र भी डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन के खिलाफ
    हालांकि एएसजी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन के खिलाफ ऐफिडेविट दाखिल किया है। यहां भी हम यहीं करेंगे। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में डोर-टू-डोर लोगों के वैक्सीनेशन पर कहा है कि कोविन में रजिस्टर्ड सरकारी और प्राइवेट कोविड टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी।

    सुप्रीम कोर्ट ने देशव्यापी वैक्सीनेशन अभियान पर मांगा था जवाब
    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था कि क्या कोविड-19 टीकाकरण के लिए देशव्यापी जन जागरूकता अभियान चलाने की कोई योजना बनाई गई है? कोर्ट ने पूछा था कि क्या ग्रामीण इलाकों और वंचित वर्गों में मोबाइल वैन, वाहनों और रेलवे का उपयोग करके लोगों को उनके दरवाजे के पास टीकाकरण किया जा सकता है ताकि कोविड-19 के संभावित संक्रमण को कम किया जा सके?
    केंद्र ने बताया, घर-घर जाकर वैक्सीनेशन क्यों संभव नहीं
    केंद्र ने अपने 218 पन्नों के हलफनामे में कहा कि अगर घर पर वैक्सीन लगती है तो उसके बाद 30 मिनट के लिए निगरानी के प्रोटोकॉल को बनाए रखना संभव नहीं हो पाएगा। हर टीम के लिए किसी शख्स को वैक्सीन लगाने के बाद 30 मिनट से ज्यादा समय तक इंतजार करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के पहल पर मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर ने जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावां को उपलब्ध कराया 400 मेडिसिन किट
    Next Article कांग्रेस ने कहा- बेरहम न बने केंद्र सरकार, वैक्सीन से हटाए जीएसटी

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम शिक्षा प्रदर्शन में राज्य में नंबर-1, DEPR रिपोर्ट में 24 जिलों में अव्वल

    August 20, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, JPSC-JSSC परीक्षाओं पर सरकार के आदेश पर रोक

    August 20, 2026

    यातायात व्यवस्था और व्यवस्थित पार्किंग की मांग को लेकर भूख हड़ताल, आश्वासन के बाद टूटा अनशन

    August 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम शिक्षा प्रदर्शन में राज्य में नंबर-1, DEPR रिपोर्ट में 24 जिलों में अव्वल

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, JPSC-JSSC परीक्षाओं पर सरकार के आदेश पर रोक

    यातायात व्यवस्था और व्यवस्थित पार्किंग की मांग को लेकर भूख हड़ताल, आश्वासन के बाद टूटा अनशन

    पांच दिनों बाद बहाल हुई मनिफिट आजाद बस्ती की बिजली

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.