पटना. बिहार के बक्सर में सोमवार को गंगा नदी में करीब 40 लाशें देखी गई हैं. लोगों का कहना है कि ये लाशें कोरोना मरीजों की हो सकती हैं, जो नदी में बहा दी गई हैं. कोरोना मरीजों की लाश नदी में बहने से लोगों में बीमारी फैल जाने का डर देखा जा रहा है. स्थानीय लोगोंने नदी में बहती लाशों को देखकर स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दी. प्रशासन का कहना है कि यूपी की ओर से लाशें बहकर आई हैं, क्योंकि ये इलाका पूर्वी उत्तर प्रदेश से लगा हुआ है. बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के महादेवा घाट…
Author: Devanand Singh
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कैबनेट के गठन के बाद मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है. ममता ने अपने पास छह मंत्रालय रखे हैं तो 43 सदस्यों वाली नई कैबिनेट में 20 नए चेहरे शामिल किए हैं. इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को विपक्ष का नेता चुना है. तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई लेकिन सुप्रीमो ममता अपने पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी से नंदीग्राम सीट पर नजदीकी मुकाबले में हार गईं. बनर्जी ने कहा, हमने कैबिनेट में 20 नए मंत्रियों को शामिल किया है. नए महिलाएं मंत्री (ममता सहित)…
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बनी रहती है और कई बार उन्हें लोगों के गुस्से का भी शिकार होना पड़ता है. एकबार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है. कंगना ने सोशल मीडिया पर फिर ऐसा कुछ कह दिया है जिसे लेकर विवाद गहराया हुआ है. कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने देश की बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की वकालत कर रही हैं. अपने इस ट्वीट में उन्होंने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए अजीबोगरीब बयान दे दिया है. उन्होंने ट्वीट…
काठमांडू. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सोमवार को संसद के निचले सदन में अपना बहुमत साबित करने में असफल रहे. इसके साथ ही नेपाली संविधान के आधार पर उनके हाथ से पीएम का पद चला गया है. पुष्पकमल दहल प्रचंड नीत नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के ओली सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद उन्हें निचले सदन में बहुमत साबित करना था. नेपाल में सोमवार को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था. इस दौरान प्रधानमंत्री ओली 275 सदस्यीय सदन में बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत जीतने में असफल रहे. माइ रिपब्लिका के मुताबिक ओली को…
नई दिल्ली. कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडबलूसी) की सोमवार को हुई बैठक में कोरोना वायरस की दूसरी लहर पर चर्चा की गई. यह बैठक हाल में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बुलाई गई थी. बैठक के बाद पारित प्रस्ताव में, ष्टङ्खष्ट ने कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर को मोदी सरकार की उदासीनता, असंवेदनशीलता और अक्षमता का प्रत्यक्ष परिणाम बताया. सीडब्ल्यूसी ने प्रस्ताव में कहा, यह वैज्ञानिक सलाह की केंद्र सरकार की इच्छाशक्ति की अवहेलना, महामारी पर जीत की इसकी समयपूर्व घोषणा (जो कि सिर्फ पहली लहर थी) और चेतावनी के बावजूद पहले…
सुभाष शिरढोनकर. कैटरीना कैफ बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है. इस वक्त उनकी झोली में कई बड़े प्रोजेक्टस हैं जिनके जरिए वह धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी ’सूर्यवंशी’ रिलीज हेतु तैयार है जबकि ’फोन भूत’ की शूटिंग चल रही हैं. ’फोन भूत’ में केटरीना पहली बार ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी. सलमान के साथ उनकी बहुत प्रतीक्षित ’टाइगर 3’ भी है. सलमान के साथ यह उनकी 9 वी फिल्म होगी. इसे मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं. साउथ के स्टार विजय सेतुपति के साथ कैटरीना ने श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म…
नई दिल्ली. कोरोना संकट के दौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत देशवासियों का प्रबोधन करेंगे. इसी तरह उद्योगपति अजीम प्रेमजी, आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव व श्रीश्री रविशंकर भी देशवासियों में आत्मविश्वास का संचार करने, अवश्य जीतेंगे का भाव जगाने के साथ समाज को कोरोना की जंग के विरुद्ध एकजुट करने के लिए संबोधित करेंगे. कोरोना महामारी के खिलाफ देशवासियों को एकजुट करने तथा उपचार में हर संभव मदद के लिए देश के नामी आध्यात्मिक, उद्यमी व सामाजिक संगठनों ने मिलाया है हाथ. इसके लिए कोविड रिस्पांस टीम गठित की है. देश के प्रबुद्ध लोगों का संबोधन…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में सोमवार से शराब की ऑनलाइन बुकिंग और होम डिलीवरी शुरू हो गई है. शराब की दुकानें ग्राहकों के लिए बंद रखी गई हैं, सिर्फ एप के जरिए ही बुकिंग लेकर डिलीवरी के आदेश हैं. सोमवार सुबह 9 बजे से लोगों ने सरकार की तरफ से जारी CSMCL Online एप पर शराब के लिए ऑर्डर करना शुरू कर दिया. करीब 2 घंटे के भीतर इतने ऑर्डर आए कि एप ही क्रैश हो गया. एप का सर्वर अचानक हुए अधिक संख्या में डाउनलोड और ऑर्डर बुकिंग को एक साथ झेल न सका. हालांकि विभाग की टेक्निकल टीम ने खामियों…
मानवता की सेवा का पर्याय बन उभरे पूर्व मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ….. जमशेदपुर, विश्वव्यापी कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में देवदूत की तरह लोगों की प्राण रक्षा एवं जीवन संघर्ष हेतु आवश्यक वस्तुओं को वंचित लोगों तक पहुँचने के लिए निरंतर संघर्षरत हैं झाड़खण्ड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास के विधायक प्रतिनिधि श्री पवन अग्रवाल जी ।इस संघर्ष में किसी की सांसें रुके नहीं । वैसी आपात स्थिति में अबतक 128 लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराकर जान बचा चुके हैं । और अबतक अत्यधिक रूप से कोरोना पीड़ित व्यक्तियोँ को जिन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम…
????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 11मई दिन मंगलवार2021???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : केंद्र और राज्य सरकार को वैक्सीनेशन पर राजनीति बंद करनी चाहिए,देश में वैक्सीन कम या इच्छाशक्ति की कमी!* ********************* ✍काठमांडू, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली प्रतिनिधि सभा में पेश विश्वास प्रस्ताव हार गए ✍इजराइली राजदूत रॉन माल्का ने कहा कि हम यह कभी नहीं भूल सकते कि महामारी की शुरुआत में भारत ने हमारी मदद की थी ✍कोविड-19: भारत में संक्रमण के 3,66,161…
