नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले बढऩे का सिलसिला थम नहीं रहा है. अभी भी हर दिन 4 लाख से ज्यादा नए संक्रमित सामने आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के बाद ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ रही है. यूपी ही नहीं देश के कई राज्यों के ग्रामीण इलाकों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है. मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है. वित्त मंत्रालय ने 25 राज्यों को 8,923 करोड़ रुपये जारी किए हैं. ये रकम स्थानीय ग्रामीण निकायों को दी जाएगी. अनुदान राशि…
Author: Devanand Singh
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री और राज्यपाल में ठन गई है. राज्यपाल जगदीप घनखड़ ने टीएमसी के चार नेताओं के खिलाफ सीबीआई केस चलाने की इजाजत दे दी है. खास बात ये है कि ये चारों नेता कल सोमवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. जिन चार नेताओं के खिलाफ राज्यपाल ने सीबीआई केस चलाने की इजाजत दी है उसमें फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी, मदन मित्रा और शोभन चटर्जी का नाम शामिल है. पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ सालों में शारदा स्कैम और नारदा स्कैम लगातार चल रहे हैं. इन मामलों की…
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कोरोना वायरस का पहाड़ टूट पड़ा है. इस जानलेवा महामारी के कारण एएमयू के 17 प्रोफेसर की मौत हो गई. इनमें कई शिक्षकों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी. ऐसा पहली बार है कि विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों की इतनी संख्या में मृत्यु हुई हो. हैरान करने वाली बात यह कि एएमयू के गैर शिक्षक और कर्मचारियों को मिलाकर 45 लोगों ने दम तोड़ा है. वहीं यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फैजुल हसन ने मौतों को लेकर सीबीआई या रिटायर्ड जजों से जांच कराने की मांग उठाई है. इतनी मौतें मेडिकल लापरवाही का परिणाम फैजुल हसन…
नई दिल्ली. उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार दिख रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में पिछले 2-3 दिनों हुई हल्की से मध्यम बारिश की तापमान में गिरावट आई है. वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में पिछले 2 दिनों में हुई हल्की बारिश और धूल भरी आंधी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में औसतन 4 से 5 डिग्री तक गिरावट हुई है. इसकी वजह ये है कि जम्मू-कश्मीर के इलाके में पश्चिमी विक्षोभ बना…
नई दिल्ली. भारत इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में है. संकट के इस दौर में भारतीय रेलवे भी अपना अहम योगदान दे रही है. कोरोना के सामान्य मरीजों के उपचार के लिए रेलवे ने सात राज्यों के 17 स्टेशनों पर आइसोलेशन कोच तैनात किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने विभिन्न राज्यों को 298 डिब्बे सौंपे है जिनमें 4700 से अधिक बैड लगे हैं. रेलवे इन कोविड केयर कोचिस में डॉक्टर समेत तमात सुविधाएं प्रदान कर रही है. इसके अलावा रेलवे ने आरपीएफ स्टाफ को चौबीसों घंटे कोच की स्वास्थ्य सुविधाओं की देखभाल के लिए तैनात…
नई दिल्ली. रविवार को पहली बार रिकॉर्ड 3.86 लाख मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हुए, जबकि 4.03 लाख नए मामले सामने आए. नए मामलों में से भी 71 फीसद से ज्यादा केस सिर्फ 10 राज्यों में ही पाए गए हैं और उनमें से भी महाराष्ट्र्र में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं. कोरोना महामारी की दूसरी लहर में रोजाना सामने आने वाले नए मामलों और ठीक होने वाले मरीजों के बीच दायरा धीरे-धीरे कम हो रहा है. पहले जहां इनके बीच एक लाख से ज्यादा का अंतर रहता था, अब कुछ हजार पर आ गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की…
????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 10मई दिन सोमवार2021???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : कुटिल चाल : क्या चीन का जैविक हथियार है कोरोना वायरस? 2015 से कर रहा था शोध* ********************* ✍कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 4,03,738 नए मामले आए सामने, 4,092 और मरीजों की मौत ✍प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 की स्थिति पर पंजाब, कर्नाटक, बिहार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर राज्य के ताजा हालात की जानकारी ली ✍कोरोना संकट को लेकर राहुल गांधी…
संत शरण अवस्थी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति :विकास सिंह रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष सह ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष व समाजसेवी विकास सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वरिष्ठ पत्रकार संत शरण अवस्थी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि दैनिक जागरण के संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार संत शरण अवस्थी कोरोना की जंग हार गए उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण झारखंड में संपादक रहे अवस्थी जी अभिभावक तुल्य मेरे बड़े भाई थे हमेशा उनका आशीर्वाद मिला था उनके निधन से मैंने अपना एक अभिभावक खोया है मेरे ऊपर से अभिभावक का साया उठ गया…
अच्छी खबर : झारखंड की 40 हज़ार सहिया को हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा, अगले 6 महीने तक मिलेगी 6000 रूपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना नियंत्रण से संबंधित विभिन्न कार्य कर रही राज्य की लगभग 40 हज़ार सहिया को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार इस बार भी विशेष प्रोत्साहन राशि देगी। कोरोना नियंत्रण कार्य में लगी सहिया को अन्य कार्यक्रमों में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के अलावा एक हज़ार रूपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस संबंध में सभी उपायुक्तों और सिविल सर्जन को निर्देश जारी कर दिया गया है। इसी तरह आशा फैसिलेटर को भी…
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी में ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन खूंटी, कोरोना महामारी के समय झारखंड में ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाला खूंटी पहला जिला बना। खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ऑक्सीजन की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से रविवार को नई दिल्ली से ऑनलाइन ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। रिकॉर्ड समय में प्लांट की स्थापना के लिए उन्होंने खूंटी जिला प्रशासन को बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री ने अपने सांसद निधि से जिला मुख्यालय स्थित मातृ शिशु अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया है। ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता पांच हजार लीटर प्रति घंटे…
