Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी में ऑक्‍सीजन प्‍लांट का किया उद्घाटन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी में ऑक्‍सीजन प्‍लांट का किया उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी में ऑक्‍सीजन प्‍लांट का किया उद्घाटन

    खूंटी, कोरोना महामारी के समय झारखंड में ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाला खूंटी पहला जिला बना। खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ऑक्सीजन की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से रविवार को नई दिल्ली से ऑनलाइन ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। रिकॉर्ड समय में प्लांट की स्थापना के लिए उन्होंने खूंटी जिला प्रशासन को बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री ने अपने सांसद निधि से जिला मुख्यालय स्थित मातृ शिशु अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया है।

    ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता पांच हजार लीटर प्रति घंटे की है। साथ ही इसके अधिष्ठापन से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का बेहतर चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित हो सकेगा। अस्पताल में सभी ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड व 10 आइसीयू बेड व अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि संक्रमित मरीजों को समय पर स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक सफल कदम होगा। केंद्रीय मंत्री ने जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने, ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइपलाइन लगाने व ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने के लिए अपने सांसद निधि से पचास लाख रुपये उपायुक्त को दिए हैं।
    अपने निर्वाचन क्षेत्र के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड के लिए पांच हजार ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था कर रहे हैं। बहुत जल्द ऑक्सीजन सिलिंडर रियाद से झारखंड पहुंचेगा। उन्होंने मातृ शिशु अस्पताल में ऑक्सिजन प्लांट का उदघाटन करने के बाद कहा कि देश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री दिल्ली से ही झारखंड के लिए भी व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे राज्य के लिए कुछ और स्वास्थ्य उपकरण जुटाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। बहुत जल्द ही राज्य की जनता के लिए वे स्वास्थ्य उपकरणों की व्यवस्था करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना काल के सभी दिवंगत मीडिया कर्मियों के परिजनों को पांच-पांच लाख अनुग्रह राशि दे सरकार: रघुवर दास
    Next Article अच्छी खबर : झारखंड की 40 हज़ार सहिया को हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा, अगले 6 महीने तक मिलेगी 6000 रूपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.