Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना काल के सभी दिवंगत मीडिया कर्मियों के परिजनों को पांच-पांच लाख अनुग्रह राशि दे सरकार: रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    कोरोना काल के सभी दिवंगत मीडिया कर्मियों के परिजनों को पांच-पांच लाख अनुग्रह राशि दे सरकार: रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना काल के सभी दिवंगत मीडिया कर्मियों के परिजनों को पांच-पांच लाख अनुग्रह राशि दे सरकार: रघुवर दास

    जमशेदपुर: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने उन सभी दिवंगत मीडिया कर्मियों के परिजनों को अति शीघ्र पांच पांच लाख की अनुग्रह राशि देने का आग्रह राज्य सरकार से किया है, जिनका निधन कोरोना काल में हुआ है।
    पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य के 18 से अधिक मिडिया कर्मियों की कोरोना काल में हुई मौत पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि पत्रकारों के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता और गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण लगातार पत्रकारों की मौत हो रही है। राज्य सरकार अगर कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद राज्य के पत्रकारों को फ्रंटलाईन वॉरियर्स की मान्यता दे देती तथा प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण और कोरोना पीङित पत्रकारों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था करती तो उन्हें कोरोना महामारी की चपेट में आने से रोका जा सकता था।
    श्री दास ने राज्य सरकार को गैरजिम्मेदार बताते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जिन पत्रकारों के निधन हुए हैं उनके परिजनों को तत्काल पांच- पांच लाख की अनुग्रह राशि नहीं मिलना सरकार के गैरजिम्मेदार होने का प्रमाण है। उनके मुख्यमंत्री काल में पत्रकारों के निधन पर उनके परिजनों को पांच- पांच लाख की अनुग्रह राशि देने का प्रावधान किया गया था, जबकि इसके पूर्व सिर्फ दुर्घटना में मृत पत्रकारों के परिजनों को पांच- पांच लाख की अनुग्रह राशि देने का प्रावधान था। उनकी सरकार ने राज्य के सभी मिडिया कर्मियों को पेंशन देने की योजना बनाई थी जिसपर अबतक राज्य सरकार द्वारा अमल नहीं किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री नें राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए प्रस्तावित पेंशन योजना को तत्काल लागू करने और कोरोना महामारी के दौरान जिन पत्रकारों के निधन हुए हैं उनके परिजनों को अनुग्रह राशि देने का आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विद्युत महतो ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दिए आठ एम्बुलेंस, भाजपा ने जताया आभार
    Next Article केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी में ऑक्‍सीजन प्‍लांट का किया उद्घाटन

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.